नई दिल्ली। रितेश देशमुख की हालिया रिलीज फिल्म ‘राजा शिवाजी’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। उम्मीद के मुताबिक, फिल्म मराठी वर्जन में जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। इसी के साथ इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर लिया है। पहले हफ्ते में तो इसने ठीक कमाई की ही थी वहीं दूसरे वीकेंड पर भी ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही। चलिए यहां जानते हैं ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को कितनी कमाई की है?
‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 11वें दिन कितना कलेक्शन किया?
‘राजा शिवाजी’ ने जबरदस्त ओपनिंग के साथ ही ये हिंट दे दिया था कि ये बॉक्स ऑफिस की धुरंधर साबित होगी। उम्मीद के मुताबिक फिल्म ने अपनी रिलीज के 11 दिनों में धुआंधार कमाई कर डाली है। यहां तक कि ये जल्द ही अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनने वाली है। गौरतलब है कि ‘राजा शिवाजी’ के कारोबार में दूसरे वीकेंड उछाल देखा गया था लेकिन नॉन हॉलीडे के चलते दूसरे मंडे को इसके कलेक्शन में काफी गिरावट देखी जा रही है।
फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ कमाए थे।
इसके बाद 8वें दिन फिल्म ने 3.20 करोड़, 9वें दिन 5.60 करोड़ और 10वें दिन 6.80 करोड़ का कारोबार किया।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 2.40 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 11 दिनों का नेट कलेक्शन अब 70.65 करोड़ रुपये हो गया है।
‘राजा शिवाजी’ बजट वसूलने से कितनी दूर है?
‘राजा शिवाजी’ को 75 करोड़ रुपये के बजट में बना हुआ बताया जा रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के 11 दिनों में 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और अब ये अपनी लागत वसूलने से सिर्फ 5 करोड़ दूर है। उम्मीद है कि ये फिल्म दूसरे मंगलवार या दूसरे बुधवार तक इस आंकड़े को पार कर लेगी और बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल का टैग भी हासिल कर लेगी।
बनने वाली है दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म
70 करोड़ के साथ, राजा शिवाजी वर्तमान में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म है। दूसरे नंबर पर इसे बैपन भारी देवा (76.28 करोड़) को पीछे छोड़ना होगा। ऐसे में रितेश देशमुख स्टारर फिल्म को दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म बनने के लिए 6.28 करोड़ रुपये और कमाने होंगे। उम्मीद है कि एक या दो दिन में फिल्म ये उपलब्धि हासिल कर लेंगी।
ये हैं देश की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्मों की लिस्ट
सैराट – 90 करोड़
बैपन भारी देवा – 76.28 करोड़
राजा शिवाजी – 70 करोड़ (11 दिन)
वेद – 61.2 करोड़
नटसम्राट – 42 करोड़
पवनखिंड – 37.72 करोड़
लाई भारी – 37 करोड़
कट्यार कलजात घुसाली – 35 करोड़
ठाकरे – 31.6 करोड़
टाइमपास – 30 करोड़
फिल्म के बारे में
राजा शिवाजी को रितेश देशमुख ने निर्देशित किया है और इसमें लीड रोल भी प्ले किया है। वहीं फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, जेनेलिया देशमुख, फरदीन खान, भाग्यश्री, सचिन खेडेकर, अमोल गुप्ते, बोमन ईरानी और जितेंद्र जोशी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
Trending
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
- असम में BJP सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


