खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जिले के नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली से एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है। जहां एक 34 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का नाम सनी लहरे उर्फ सुयश लहरे है जो की ग्राम छिपली का रहने वाला था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना नगरी थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई वारों के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रतीत होता है कि उसकी हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। फिलहाल हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए जांच जारी है।
पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शव को नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
नगरी पुलिस ने बताया कि हत्या के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी या आरोपियों का सुराग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस टीम सभी संभावित बिंदुओं पर काम कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद, व्यक्तिगत रंजिश या अन्य कारणों की जांच शामिल है। इस घटना ने ग्राम छिपली और आसपास के क्षेत्रों में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल पैदा कर दिया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


