खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के दौरान बेमेतरा में उस वक्त हंगामा हो गया, जब भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि विधायक दीपेश साहू सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल से बहिर्गमन कर दिया। यह बवाल सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, राज्योत्सव के मंच पर किसी बात को लेकर भाजपा जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के बीच तकरार हो गई। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कलेक्टर ने अभद्र व्यवहार किया, जिसके विरोध में उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार किया।
भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि आज राज्योत्सव मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में सभी लोग बैठे हुए थे और कार्यक्रम सफलतापूर्वक देख रहे थे। वहीं सामने कलेक्टर बैठे थे और उनके ठीक पीछे हम लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान वेटर कुछ काम कर रहे थे, तभी कलेक्टर ने उन्हें डांटते हुए कहा, चलो, यहां से भागो। उसके कुछ ही सेकंड बाद उन्होंने ऊंची आवाज में हमें भी कहा चलो आप लोग भी यहां से पीछे बैठो। यह बात हमें अच्छी नहीं लगी। हम जनप्रतिनिधि हैं, हमारे साथ पार्षद भी थे। कलेक्टर का यह व्यवहार हमें बिल्कुल ठीक नहीं लगा। हमने यह बात अपने विधायक को बताई, जिसके बाद विधायक समेत सभी भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल से निकलकर रेस्ट हाउस लौट आए। अब सांसद आ रहे हैं, उनसे बातचीत के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
Trending
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की


