खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के ओडिशा सीमा से सटे कोंडागांव के हल्दा गांव के पास अवैध रूप से आम की लकड़ी की तस्करी पर कार्रवाई की गई है। राजस्व, वन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने 36 आम के लकड़ी के गोले, तीन चैन शॉ मशीनें और एक ट्रक (सीजी 06 एम 0786) जप्त किया गया है। विभागों को लंबे समय से क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई और बिना दस्तावेजों के परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर केशकाल अनुविभागीय दंडाधिकारी आकांक्षा नायक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
बड़ेराजपुर तहसीलदार फणेश्वर सोम ने राजस्व, वन और पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम का नेतृत्व किया। संयुक्त टीम ने बड़ेराजपुर-बासकोट-गम्हरी मार्ग पर अवैध परिवहन की जांच शुरू की। हल्दा गांव (ओडिशा सीमा) के पास बासकोट की ओर आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 06 एम 0786 को रोका गया। वाहन चालक सोमी नेताम, पिता लखमू नेताम, ग्राम कोरगांव से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच के दौरान ट्रक में 36 आम के लकड़ी के गोले और लकड़ी काटने में इस्तेमाल होने वाली तीन चैन शॉ मशीनें मिली। इसके बाद संयुक्त टीम ने ट्रक, लकड़ी और मशीनों को जब्त कर लिया। फिलहाल, आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


