Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल: पर्यावरणीय मानकों के पालन और सतत निगरानी का सशक्त मॉडल
- कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन
- तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान
- भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार
- एकादशी का व्रत रखने वाले नोट कर लें, आज कितने बजे से लग जाएगी एकादशी की तिथि
- लगातार चौथी हार से पंजाब किंग्स को नुकसान, प्लेऑफ में पहुंचने का चांस हुआ कम; देखें ताजा अंक तालिका
- दूसरे मंडे घटी ‘राजा शिवाजी’ की कमाई, लेकिन 70 करोड़ के हुई पार, जानें- अब बजट वसूलने से है कितनी दूर?
- बिना तेल के सब्जी कैसे बनाएं? कुकिंग ऑयल की खपत कम करने के 5 जबरदस्त तरीके, सुधर जाएगी सेहत
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। राज्य निर्वाचन विभाग ने 2828 नए मतदान केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में मतदाताओं की पहुंच आसान बनाना और मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करना है। राज्य में वर्तमान में लगभग 24 हजार 371 मतदान केंद्र हैं। नए केंद्र जुड़ने के बाद इनकी संख्या 27 हजार 199 हो जाएगी। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व बढ़ा है या मतदाताओं की संख्या प्रति बूथ 1,200 से अधिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से चलाए जा रहे ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ अभियान के तहत 20 लाख से अधिक हस्ताक्षर जुटाए गए हैं, जिन्हें आज दिल्ली रवाना किया जाएगा। यह हस्ताक्षर अभियान भाजपा पर लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ है। पार्टी ने अपने जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान के तहत मतदाता सूची की गड़बड़ियों की जांच के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों से हस्ताक्षर एकत्र किए गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज आज रायपुर से इन दस्तावेजों के बंडल को दिल्ली के लिए हरी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बॉलीवुड गायक, टेलीविजन होस्ट और अभिनेता के रूप में पहचान बना चुके आदित्य नारायण का मानना है कि आज की पीढ़ी मोबाइल फोन और टैबलेट पर फालतू समय बिताकर जीवन को असफल बना रही है। समय रहते ईमानदारी से कड़ी मेहनत करें तो लक भी साथ देता है। आदित्य को सुपर-इंटेलिजेंट एआई से भविष्य में मानवता के लिए खतरा होने की आशंका है। ईश्वरीय शक्ति पर आदित्य का पूरा विश्वास है। उन्होंने ईश्वरीय शक्ति को सुपर पावर बताया, जो संसार को संचालित कर रही है। माता जानकी के मायके मिथिला के रहने वाले आदित्य ने बाल कलाकार…
कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे देवउठनी, देवोत्थान या देव प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है, इस साल शनिवार 1 नवंबर 2025 को मनाई गई। इसी दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और चातुर्मास की समाप्ति हो जाती है। चातुर्मास खत्म होते ही पिछले चार महीने से रुके सभी शुभ-मांगलिक कार्य की शुरू हो जाते हैं। बता दें कि, 6 जुलाई 2025 से चातुर्मास की शुरुआत हुई थी, जिसकी समाप्ति 1 नवंबर को हुई। चातुर्मास की अवधि में चार महीनों तक विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण, उपनयन और अन्य शुभ-मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है। देवउठनी…
नई दिल्ली। ‘बाहुबली द एपिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रखा है। ओपनिंग डे पर ही धाकड़ कलेक्शन करते हुए फिल्म सबसे बड़ी री-रिलीज फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर आ चुकी है। अब इसका अगला टारगेट सबसे ज्यादा कमाई वाली री-रिलीज फिल्म बनने का दिख रहा है। आज की कमाई देखें तो ये टारगेट दूर की चीज नहीं लग रही। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड के तीन दिनों में कितनी कमाई की है, इस बारे में पूरा डेटा आप नीचे देख सकते हैं। ‘बाहुबली द एपिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्मों की कमाई का हिसाब-किताब रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क…
नई दिल्ली। अदरक का इस्तेमाल हर घर में होता है। अदरक चाय और खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ शरीर को गर्म रखने का भी काम करती है। आयुर्वेद में अदरक को औषधि माना गया है, लेकिन अदरक का पानी शरीर के लिए कितना लाभकारी है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। अदरक का पानी कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है, खासकर सर्दियों में। अदरक का स्वाद तीखा, कड़वा और कभी-कभी कसैला भी होता है, इसलिए अदरक का सेवन कुछ चीजों को मिलाकर करना चाहिए। अदरक का पानी खांसी, जुखाम, सर्दी, कब्ज और जोड़ों के दर्द…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। शेयर मार्केट और जमीन के कारोबार में पैसे डबल करने का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए बेलारी गांव के राजेश कुमार साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राजेश का आरोप है कि भूपेंद्र साहू नाम के व्यक्ति ने निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का झांसा देकर उससे और उसके परिचितों से करोड़ों रुपए ठग लिए। राजेश कुमार साहू ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से करीब 81 लाख रुपए इकट्ठा किए, साथ ही अपनी जमीन, मकान और सोना गिरवी रखकर और बैंक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो जाएगा। ऐसे में इस बार भी धान के अवैध परिवहन रोकने के लिए 10 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट बनाए गए हैं। साथ ही 4 टीमों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। जो कि 24 घंटे निगरानी रखेंगे। किसानों से धान की नकद और लिंकिंग के माध्यम से खरीदी 15 नवम्बर से शुरू होगी, जो 31 जनवरी तक की जाएगी। इस साल भी किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा, लिंकिंग सहित 21 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है।जिले की 69 समितियों के अंतर्गत 105 उपार्जन केंद्रों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश के दक्षिण-पूर्वी तट पर आए भीषण चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” का असर खत्म चूका है, लेकिन प्रदेश का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और इसी के चलते अब ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के के साथ ठंड बढ़ने की आशंका जताई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में दिन भर हवाएं चल रही है। मौसम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। पुलिस ने नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने वाले 2 सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इनसे बड़ी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर मरईगुड़ा और पटेलपारा में संदेहियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया था। इसी दौरान कारम चंद्रा (38) और सोड़ी एंका (40) को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से जिलेटिन के 4 रॉड, 6 डेटोनेटर, 6 मीटर कोर्डेक्स वायर, पटाखे, लकड़ी के 3 स्पाइक, करीब 100 ग्राम बारूद बरामद किया गया। सप्लायरों से 10 नक्सल पर्चे भी जब्त किए गए हैं। दूसरी ओर गरियाबंद जिले के…

