खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। पुलिस ने नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने वाले 2 सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इनसे बड़ी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर मरईगुड़ा और पटेलपारा में संदेहियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया था। इसी दौरान कारम चंद्रा (38) और सोड़ी एंका (40) को गिरफ्तार किया गया।
इनके कब्जे से जिलेटिन के 4 रॉड, 6 डेटोनेटर, 6 मीटर कोर्डेक्स वायर, पटाखे, लकड़ी के 3 स्पाइक, करीब 100 ग्राम बारूद बरामद किया गया। सप्लायरों से 10 नक्सल पर्चे भी जब्त किए गए हैं। दूसरी ओर गरियाबंद जिले के साईबीनकछार, कोदोमाली और भूतबेड़ा के जंगल क्षेत्र में भारी मात्रा में आईईडी बनाने का सामान, चार कुकर, इलेक्ट्रिक वायर, फटाखे और अन्य राशन सामग्री बरामद किया गया है।
बालाघाट में हार्डकोर महिला नक्सली सुनीता सयामी ने सरेंडर किया है। सुनीता पर 14 लाख रुपए का इनाम था, जो लंबे समय से सेंट्रल कमेटी मेंबर रामधेर के सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रही थी। सुनीता ने इंसास रायफल भी सरेंडर किया है। बालाघाट पुलिस ने बताया कि सुनीता बीजापुर के इंद्रावती क्षेत्र की रहने वाली है। बालाघाट पुलिस बीते कुछ समय से नक्सलियों को समर्पण करने के लिए अपील कर रही है। इन्हीं से प्रभावित होकर सुनीता सयामी ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला किया। सुनीता ने बालाघाट पुलिस के सामने इंसास रायफल के साथ सरेंडर किया है। सुनीता एमएमसी जोन में लंबे समय से सक्रिय रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


