नई दिल्ली। ‘बाहुबली द एपिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रखा है। ओपनिंग डे पर ही धाकड़ कलेक्शन करते हुए फिल्म सबसे बड़ी री-रिलीज फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर आ चुकी है। अब इसका अगला टारगेट सबसे ज्यादा कमाई वाली री-रिलीज फिल्म बनने का दिख रहा है।
आज की कमाई देखें तो ये टारगेट दूर की चीज नहीं लग रही। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड के तीन दिनों में कितनी कमाई की है, इस बारे में पूरा डेटा आप नीचे देख सकते हैं।
‘बाहुबली द एपिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्मों की कमाई का हिसाब-किताब रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क के मुताबिक ‘बाहुबली द एपिक’ की हर दिन की कमाई से जुड़ा आंकड़ा आप नीचे देख सकते हैं। टेबल में मौजूद आज की कमाई से जुड़ा डेटा फिलहाल शुरुआती है और 10:55 बजे तक का है। फाइनल डेटा आने के बाद इसमें बदलाव हो सकता है।
डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (करोड़ रुपये में)
डे 0 (पेड प्रिव्यू) 1.15
डे 1 9.65
डे 2 7.1
डे 3 4.75
टोटल 22.85
‘बाहुबली द एपिक’ बनी पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग री-रिलीज
कोईमोई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक अब तक रिलीज हुई री-रिलीज फिल्मों में ‘बाहुबली द एपिक’ सबसे ज्यादा कमाई वाली पांचवीं फिल्म बन चुकी है। नीचे आप सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट देख सकते हैं।
सनम तेरी कसम- 41.94 करोड़
तुम्बाड- 38 करोड़
गिल्ली- 26.5 करोड़
ये जवानी है दीवानी- 26 करोड़
बाहुबली द एपिक- 22.85 करोड़ (कमाई अभी जारी है)
टाइटैनिक 3डी- 18 करोड़
शोले 3डी- 13 करोड़
लैला मजनू- 11.59 करोड़
साफ है कि फिल्म ‘टाइटैनिक’ को पीछे छोड़ने के बाद अब ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘गिल्ली’ को भी पीछे करने वाली है।
‘बाहुबली द एपिक’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
एस एस राजामौली की फिल्म को न सिर्फ इंडिया बल्कि पूरी दुनिया के दर्शक दोबारा देखने के लिए खूब एक्साइटेड हैं। दो फिल्मों को जोड़कर बनाई गई 3 घंटे 45 मिनट की इस एडिटेड फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक 2 दिन में 31.40 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
Trending
- रायपुर में वन्यजीव तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: 50 करोड़ के ‘जिंदा पैंगोलिन’ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
- नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि


