नई दिल्ली। अदरक का इस्तेमाल हर घर में होता है। अदरक चाय और खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ शरीर को गर्म रखने का भी काम करती है। आयुर्वेद में अदरक को औषधि माना गया है, लेकिन अदरक का पानी शरीर के लिए कितना लाभकारी है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। अदरक का पानी कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है, खासकर सर्दियों में।
अदरक का स्वाद तीखा, कड़वा और कभी-कभी कसैला भी होता है, इसलिए अदरक का सेवन कुछ चीजों को मिलाकर करना चाहिए। अदरक का पानी खांसी, जुखाम, सर्दी, कब्ज और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं में आराम देता है, लेकिन इसके सेवन की विधि को जानना भी जरूरी है। अलग-अलग परेशानी में अदरक के पानी के साथ अलग-अलग चीजों का मिश्रण बनाकर लिया जाता है।
अगर पाचन संबंधी परेशानी है तो इसके लिए अदरक को पानी में उबालकर सेंधा नमक और नींबू की कुछ बूंदे डालकर इसका सेवन करें। इसे खाना खाने से एक घंटे पहले लेना चाहिए। सर्दी-खांसी में अदरक लाभकारी है। अदरक के पानी के सेवन से पुरानी से पुरानी कफ आराम से बाहर आ जाती है और खांसी में भी आराम मिलता है। इसके लिए अदरक के गुनगुने पानी में शहद मिलाकर लिया जा सकता है या फिर पानी में अदरक, काली मिर्च और तुलसी को मिलाकर काढ़ा बनाया जा सकता है। ये सिर्फ सर्दी और खांसी में नहीं, बल्कि बुखार में भी आराम देती है।
Trending
- सिरपुर महोत्सव 2027 में सजेगा इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति का अनुपम संगम
- खेल से मिलता है आत्मविश्वास, अच्छा स्वास्थ्य, अनुशासन, योग्यता और सम्मान : अरुण साव
- मारो नगर पंचायत को मिली विकास की सौगात: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और हाट-बाजार के लिए ₹1.99 करोड़ स्वीकृत
- बच्चों के बचपन की रक्षा में समाज की भागीदारी जरूरी: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- डिजिटल सुविधा से आसान हुआ धान विक्रय, घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे किसान
- पीएम-जनमन योजना से सुखनी के पक्के घर का सपना हुआ साकार, पहाड़ी कोरवा परिवार के जीवन में आई खुशहाली
- किसानों की परिस्थितियों को समझकर लिए जा रहे संवेदनशील निर्णय, अन्नदाताओं को मिल रहा आर्थिक संबल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा श्रद्धालुओं के तीर्थ दर्शन का सपना


