खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। शेयर मार्केट और जमीन के कारोबार में पैसे डबल करने का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए बेलारी गांव के राजेश कुमार साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राजेश का आरोप है कि भूपेंद्र साहू नाम के व्यक्ति ने निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का झांसा देकर उससे और उसके परिचितों से करोड़ों रुपए ठग लिए।
राजेश कुमार साहू ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से करीब 81 लाख रुपए इकट्ठा किए, साथ ही अपनी जमीन, मकान और सोना गिरवी रखकर और बैंक से लोन लेकर कुल करीब 76 लाख रुपए की राशि भूपेंद्र साहू को सौंपी। इस तरह कुल लगभग दो करोड़ रुपए भूपेंद्र साहू और उसके परिवार के खातों में ऑफलाइन व ऑनलाइन माध्यम से दिए गए।
राजेश के मुताबिक, भूपेंद्र साहू ने जमीन खरीद-बिक्री के व्यवसाय में निवेश करने पर कुछ ही महीनों में रकम दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन समय बीत जाने के बाद भी न तो रकम लौटाई गई और न ही मुनाफा दिया गया। अब पीड़ित ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
Trending
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की


