Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ मॉडल की सफलता: राष्ट्रीय औसत से काफी नीचे पहुंची बेरोजगारी दर, PLFS 2025 के आंकड़ों ने लगाई सुशासन पर मुहर
- दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा, सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत
- सुशासन तिहार बना खुशियों का माध्यम: भगवती गंधर्व को मिला अपना पक्का घर
- सुशासन तिहार: चमारी के दीनू साहू को मिला श्रम कार्ड, समाधान शिविर बना ग्रामीणों के लिए वरदान
- महात्मा गांधी नरेगा का स्थान लेगा ‘VB-G-RAM-JI’ अधिनियम: अब ग्रामीणों को 100 नहीं, 125 दिन के रोजगार की गारंटी
- सुशासन तिहार 2026: ग्राम मदकू में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने 27 लाख रूपए और किरना में नए मिडिल स्कूल भवन निर्माण की सौगात
- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
- धान के लेन-देन में खूनी रंजिश: रायगढ़ से युवक का अपहरण, छत्तीसगढ़ पुलिस ने झारखंड में दी दबिश, 3 गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंडी का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश के तापमान में गिरवाट होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरवाट हो सकती है। वहीं राजधानी में रात का पारा भी लगभग 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी दी कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सांसद अग्रवाल ने X में आगे लिखा, भारतीय राजनीति के पुरोधा, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, हमारे मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आडवाणी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने अपने तप, त्याग और अटूट निष्ठा से देश की राजनीति को नई दिशा दी और भारतीय जनता पार्टी को जन-जन का विश्वास दिलाने वाली पार्टी बनाया। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के लिए उन्होंने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। माना इलाके के ग्राम बरौदा में वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई है। यह हत्या महिला के दामाद ने ही की। माना पुलिस के अनुसार 5 नवंबर को पूर्वाह्न 11.40 बजे की घटना है। घरेलू विवाद पर दामाद वीरेंद्र कुर्रे ने सास राजबाई बांधे 65 से हाथ मुक्के से मारपीट गंभीर कर चोट पहुंचाया। घायल अवस्था में अन्य परिजनों ने डीकेएस अस्पताल पहुंचाया। जहां तीन दिन के इलाज के बाद कल रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धारा 103 हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी दामाद पकड़ से बाहर है। पुलिस तलाश कर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आज से दो दिनों तक छत्तीसगढ़ मोटरस्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस स्पर्धा में देश भर के लगभग 115 प्रोफेशनल राइडर्स हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ के 50 राइडर्स में चयनित बेस्ट राइडर्स को इस स्पर्धा में प्रदर्शन का मौका मिलेगा। इस स्पर्धा की थीम सेफ रेसिंग-सेफ राइडिंग-सेफ ड्राइविंग है। जानकारी के मुताबिक, आउटडोर स्टेडियम के पूरे ग्राउंड को समतल करने के बाद उसमें राइडर्स की जंपिंग के लिए ट्रैक तैयार है। इसकी ऊंचाई लगभग 3-5 फीट तक होगी। चूंकि इस ट्रेक पर राइडर्स को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शुक्रवार, 14 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक आयोजित होगी। साय कैबिनेट की इस बैठक में धान खरीदी को लेकर अंतिम समीक्षा हो सकती है। बता दें कि शनिवार को बुलाई गई कैबिनेट बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तिथि पर चर्चा संभव है। इसके अलावा जनजाति गौरव दिवस पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आगमन को लेकर चर्चा होने के आसार हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अरपा नदी में बने पुराने पुल के पास तैरता हुआ शव मिला। मृतक की पहचान भाटापारा निवासी हाईकोर्ट एडवोकेट राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो मंगला में रहते थे। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच का रही है। जानकारी के अनुसार रोज की तरह बीती रात रिवर व्यू और अरपा के पुलों पर युवकों का जमावड़ा लगा हुआ था। कुछ युवक मोबाइल से तस्वीरें ले रहे थे, इस दौरान उन्हें नदी की तेज धार में किसी व्यक्ति का हाथ दिखाई दिया। मौके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री और सुरों की साधिका, छत्तीसगढ़ की गौरव बेटी सुलक्षणा पंडित के निधन की खबर से पूरे प्रदेश में गम फैल गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सुलक्षणा की कला यात्रा की जड़ें रायगढ़ की उस सांस्कृतिक परंपरा में थीं, जहां संगीत सिर्फ रियाज़ नहीं—एक जीवनधारा है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में बताया कि सुलक्षणा पंडित का जन्म रायगढ़ की पुरानी बस्ती के रामगुड़ी पारा स्थित अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रायगढ़ के पैलेस रोड स्थित शासकीय बालिका विद्यालय से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत की महिला क्रिकेट टीम ने बीते 2 नवंबर को विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस गौरवशाली पल के पीछे छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का भी अहम योगदान रहा है, जिन्होंने बतौर फिजियोथैरेपिस्ट खिलाड़ियों को फिट रखने और चोटों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाई। रायपुर लौटने पर उनका स्वागत किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं रहा, गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और पारंपरिक छत्तीसगढ़ी नृत्य के साथ मरीन ड्राइव पर लोगों ने उनका शानदार स्वागत किया गया। दोपहर 12 बजे से ही लोग आकांक्षा की एक झलक पाने के लिए जुटने लगे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। पुलिस द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर सख्त कार्यवाही की गई है। एसपी के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली की टीम ने नौकरी दिलाने के बहाने महिला से अश्लील प्रस्ताव रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली में आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि दिनांक 11.09.2025 को उसने जीवन दीप समिति में “वार्ड आया” पद हेतु आवेदन फार्म भरा था। इसके पश्चात दिनांक 14.09.2025 को जीवन दीप समिति के वार्ड बॉय राहुल इलमकर का फोन आया, जिसमें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में एक बार फिर अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा सब्जी मंडी के पास झाड़ियों में शुक्रवार सुबह एक युवक का अधजला शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या कर शव को जलाने की आशंका जताई जा रही है। शुक्रवार सुबह तिफरा सब्जी मंडी के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने झाड़ियों से धुआं उठते देखा। पास जाकर जांच करने पर उन्हें एक अधजला शव पड़ा मिला। सूचना…

