खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सांसद अग्रवाल ने X में आगे लिखा, भारतीय राजनीति के पुरोधा, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, हमारे मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आडवाणी जी का जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और आदर्शों का प्रतीक है। उन्होंने अपने तप, त्याग और अटूट निष्ठा से देश की राजनीति को नई दिशा दी और भारतीय जनता पार्टी को जन-जन का विश्वास दिलाने वाली पार्टी बनाया। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर के लिए उन्होंने जो अविस्मरणीय योगदान दिया, वह सदा इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करें, ताकि उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन हम सबको यूँ ही प्राप्त होता रहे।
Trending
- छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव
- पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश
- निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
- बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
- पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत
- घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान
- छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय


