Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू

    November 25, 2026

    बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज
    • छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
    • बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’
    • पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत
    • घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान
    • छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय
    • पेंड्रावन जलाशय खनन विवाद: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खदान लीज रद्द करने की दी चेतावनी, धान खरीदी और मुआवजे को लेकर भी सरकार को घेरा
    • प्रधानमंत्री के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने नई दिल्ली में की सौजन्य भेंट
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 25, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन सेवाओं को सरल, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाने की पहल

    एआई आधारित दस्तावेज लेखन, डिजिटल सत्यापन, ऑनलाइन भुगतान और अपॉइंटमेंट सहित अनेक आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में पंजीयन सेवाओं के आधुनिकीकरण और डिजिटल रूपांतरण की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। नागरिकों को सरल, सहज, सुरक्षित एवं पारदर्शी पंजीयन सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग द्वारा नवीन ‘धरोहर’ पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल का पायलट परीक्षण रायपुर के तेलीबांधा स्थित उप पंजीयक कार्यालय क्रमांक-06 में प्रारंभ किया गया है।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा शासकीय सेवाओं में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में पंजीयन विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए तकनीकी एवं प्रक्रियागत सुधार किए जा रहे हैं। ‘धरोहर’ पोर्टल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से पंजीयन प्रक्रिया में आधुनिक डिजिटल सुविधाओं का समावेश कर नागरिकों के समय और श्रम की बचत करने का प्रयास किया जा रहा है।
    पायलट प्रोजेक्ट का उद्देश्य नई प्रणाली का व्यावहारिक परीक्षण करना, तकनीकी चुनौतियों की पहचान करना तथा प्राप्त अनुभवों और सुझावों के आधार पर आवश्यक सुधार करना है, ताकि प्रदेश स्तर पर लागू करने से पहले पोर्टल को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाया जा सके।
    चरणबद्ध तरीके से लागू होगी नई व्यवस्था, अन्य कार्यालयों में पंजीयन कार्य सामान्य
    नई तकनीकी प्रणाली के सुचारु क्रियान्वयन के लिए पंजीयन विभाग द्वारा चरणबद्ध प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वर्तमान में ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण रायपुर के तेलीबांधा स्थित उप पंजीयक कार्यालय क्रमांक-06 तक सीमित है। रायपुर जिले के अन्य पंजीयन कार्यालयों सहित प्रदेश के शेष कार्यालयों में पूर्व से संचालित एनजीडीआरएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से पंजीयन कार्य सामान्य रूप से जारी रहेगा।
    नई प्रणाली के पूर्ण परीक्षण और आवश्यक तकनीकी सुधारों के बाद ही इसे अन्य कार्यालयों में चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इस दौरान पुरानी और नई व्यवस्था के बीच आवश्यक समन्वय बनाए रखा जाएगा, ताकि नागरिकों को पंजीयन सेवाएं प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इससे पहले भी आईटी सॉल्यूशन और एनजीडीआरएस सॉफ्टवेयर लागू करते समय विभाग द्वारा इसी प्रकार चरणबद्ध प्रक्रिया अपनाई गई थी।
    33 अधिवक्ताओं एवं 2 दस्तावेज लेखकों की आईडी अनुमोदित, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा शुरू
    ‘धरोहर’ पोर्टल में अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों के पंजीयन और आईडी जारी करने की प्रक्रिया को सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाया गया है। रायपुर जिले में अब तक आईडी अनुमोदन के लिए प्राप्त सभी आवेदनों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इनमें 33 अधिवक्ताओं और 2 दस्तावेज लेखकों के आवेदन शामिल हैं।
    विभाग द्वारा आवेदन प्राप्त होने पर उनका परीक्षण कर तत्काल अथवा यथाशीघ्र अनुमोदन किया जा रहा है। आईडी अनुमोदित होने के बाद संबंधित अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक अपनी आईडी के माध्यम से ‘धरोहर’ पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले पक्षकारों के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन, नवीनीकरण और प्रोफाइल अपडेट करने जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आसान होगी दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया
    ‘धरोहर’ पोर्टल में नागरिकों की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक पर आधारित अनेक डिजिटल सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित डीड ड्राफ्टिंग, दस्तावेजों की शर्तों एवं प्रावधानों से संबंधित सुझाव और मॉडल डीड डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इससे पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया अधिक सरल और सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।
    इसके साथ ही आधार ई-केवाईसी आधारित डिजिटल सत्यापन और डिजिटल हस्ताक्षर की सुविधा भी प्रस्तावित है। इन सुविधाओं के माध्यम से पक्षकारों की पहचान का सत्यापन अधिक सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा तथा किसी अन्य व्यक्ति के रूप में पहचान प्रस्तुत करने और फर्जी पंजीयन की आशंका को कम करने में मदद मिलेगी।
    संपत्ति का स्वचालित मूल्यांकन और ऑनलाइन भुगतान से बढ़ेगी पारदर्शिता
    नवीन पोर्टल में संपत्ति के पारदर्शी मूल्यांकन एवं पंजीयन शुल्क की स्वचालित गणना का भी प्रावधान किया गया है। नागरिक स्टाम्प शुल्क और पंजीयन शुल्क का भुगतान यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग तथा एनईएफटी/आरटीजीएस के माध्यम से ऑनलाइन कर सकेंगे।
    इससे नकद लेन-देन की आवश्यकता समाप्त करने के साथ ही भुगतान प्रक्रिया को अधिक सरल, सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। डिजिटल भुगतान और स्वचालित गणना की सुविधा से नागरिकों को पंजीयन से संबंधित शुल्क की जानकारी प्राप्त करने में भी सहूलियत होगी।
    पायलट परीक्षण से प्राप्त सुझावों के आधार पर होंगे आवश्यक सुधार
    ‘धरोहर’ पोर्टल के पायलट परीक्षण के दौरान प्राप्त अनुभवों, उपयोगकर्ताओं के सुझावों और तकनीकी फीडबैक के आधार पर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। विभाग का उद्देश्य व्यापक स्तर पर लागू करने से पहले पोर्टल की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और नागरिक-अनुकूल बनाना है।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन और नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा वित्त एवं पंजीयन मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में विभागीय सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में ‘धरोहर’ पोर्टल एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके चरणबद्ध क्रियान्वयन से भविष्य में प्रदेश के नागरिकों, अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों के लिए पंजीयन प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय

    November 25, 2026

    पेंड्रावन जलाशय खनन विवाद: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खदान लीज रद्द करने की दी चेतावनी, धान खरीदी और मुआवजे को लेकर भी सरकार को घेरा

    November 25, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज

    By Khabar WorldNovember 25, 20261

    गुणवत्ता और जवाबदेही से कोई समझौता नहीं : अध्यक्ष अनुराग सिंह देव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर।…

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू

    November 25, 2026

    बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’

    November 25, 2026

    पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत

    November 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    निर्माण कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: दो ठेकेदार एजेंसियां ब्लैकलिस्ट, 9 माह की समय-सीमा चूकने पर गिरी गाज

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू

    November 25, 2026

    बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’

    November 25, 2026

    पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत

    November 25, 2026

    घर बैठे मिला टोकन, आसानी से हुआ धान विक्रय, किसानों के चेहरे पर आई मुस्कान

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव : मुख्यमंत्री साय

    November 25, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.