खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अरपा नदी में बने पुराने पुल के पास तैरता हुआ शव मिला। मृतक की पहचान भाटापारा निवासी हाईकोर्ट एडवोकेट राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो मंगला में रहते थे। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच का रही है।
जानकारी के अनुसार रोज की तरह बीती रात रिवर व्यू और अरपा के पुलों पर युवकों का जमावड़ा लगा हुआ था। कुछ युवक मोबाइल से तस्वीरें ले रहे थे, इस दौरान उन्हें नदी की तेज धार में किसी व्यक्ति का हाथ दिखाई दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवकों से जानकारी लेकर पुलिस ने लाश बाहर निकालने की कवायद शुरू की। देर रात एसडीआरएफ टीम ने भारी मशक्कत के बाद लाश बाहर निकाला। मृतक की पहचान हाईकोर्ट अधिवक्ता राहुल अग्रवाल के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि मूलतः भाटापारा के रहने वाले अधिवक्ता राहुल अग्रवाल पिछले सात सालों में मंगला में रहकर हाईकोर्ट में वकालत कर रहे थे। गुरुवार की रात वे अपने-एक दोस्त की शादी में मोपका गए हुए थे। उसके बाद रात 12 बजे से उनकी कार अरपा पुल के बीचों बीच खड़ी थी। उक्त कार को लावारिस हालत में खड़ी देख कुछ लोगों ने को सूचना दी, रात तीन बजे पुलिस कार को उठाकर थाने ले गई। इधर अधिवक्ता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई गई। अरपा में लाश दिखने की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। अरपा में लाश उस स्थान के नीचे दिखी, जिस स्थान पर पुल के ऊपर कार खड़ी थी। प्रारंभिक जांच में युवक के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है, पुलिस की जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
Trending
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख
- शहादत के बाद ‘शक्ति’ बनी मां; नक्सल प्रभावित बीजापुर में नीला यालम ने संघर्ष से लिखी बेटियों की सफलता की इबारत
- मुख्यमंत्री साय ने गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मक्के की आड़ में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने मारा छापा; आरोपी गिरफ्तार
- युवा शक्ति और चाणक्य नीति: क्या आपकी सोच आपको विजेता बनाने के लिए तैयार है?
- ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
- ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- एमपी के सीधी की ‘बुंदेली हर्बल टी’ का जलवा: स्वाद में बेजोड़ और सेहत का ‘पावरहाउस’, अब दिल्ली तक चर्चा


