खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। पुलिस द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर सख्त कार्यवाही की गई है। एसपी के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली की टीम ने नौकरी दिलाने के बहाने महिला से अश्लील प्रस्ताव रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। प्रार्थिया द्वारा थाना सिटी कोतवाली में आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि दिनांक 11.09.2025 को उसने जीवन दीप समिति में “वार्ड आया” पद हेतु आवेदन फार्म भरा था।
इसके पश्चात दिनांक 14.09.2025 को जीवन दीप समिति के वार्ड बॉय राहुल इलमकर का फोन आया, जिसमें उसने प्रार्थिया को मिलने के लिए बुलाया। अगले दिन जब प्रार्थिया कार्यालय पहुंची तो आरोपी ने कहा कि “वार्ड आया की नौकरी के लिए 30–40 हजार रुपये देने होंगे” तथा रुपए के स्थान पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डाला। प्रार्थिया द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अशोभनीय एवं अभद्र व्यवहार किया तथा 18.09.2025 को भी अस्पताल परिसर में अश्लील हरकतें कीं।
एसपी को प्रार्थिया से प्राप्त शिकायत पर थाना प्रभारी कोतवाली को शिकायत की सूक्ष्मता से जांच कर वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिस पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा प्रार्थिया की शिकायत पर प्राप्त तथ्यों की सूक्ष्मता एवं गंभीरता से जांच की गई। जांच में तथ्य सत्य पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 300/25, धारा 75(1)(ii), 78 भा.न्या.सं. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, गवाहों के कथन, आरोपी से पूछताछ की गई तथा आरोपी द्वारा प्रयुक्त रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन भी गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी राहुल इलमकर पिता स्व. चन्द्रशेखर उम्र 26 वर्ष, निवासी रामपुर वार्ड धमतरी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
आरोपी का नाम- राहुल इलमकर पिता स्व. चन्द्रशेखर उम्र 26 वर्ष, निवासी रामपुर वार्ड धमतरी
Trending
- माझीकुटनी में किसान के अरमानों पर फिरी ‘अग्निवीज’, खलिहान में रखी मक्के की फसल जलकर राख
- शहादत के बाद ‘शक्ति’ बनी मां; नक्सल प्रभावित बीजापुर में नीला यालम ने संघर्ष से लिखी बेटियों की सफलता की इबारत
- मुख्यमंत्री साय ने गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मक्के की आड़ में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने मारा छापा; आरोपी गिरफ्तार
- युवा शक्ति और चाणक्य नीति: क्या आपकी सोच आपको विजेता बनाने के लिए तैयार है?
- ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
- ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- एमपी के सीधी की ‘बुंदेली हर्बल टी’ का जलवा: स्वाद में बेजोड़ और सेहत का ‘पावरहाउस’, अब दिल्ली तक चर्चा


