खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में आज से दो दिनों तक छत्तीसगढ़ मोटरस्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस स्पर्धा में देश भर के लगभग 115 प्रोफेशनल राइडर्स हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ के 50 राइडर्स में चयनित बेस्ट राइडर्स को इस स्पर्धा में प्रदर्शन का मौका मिलेगा। इस स्पर्धा की थीम सेफ रेसिंग-सेफ राइडिंग-सेफ ड्राइविंग है।
जानकारी के मुताबिक, आउटडोर स्टेडियम के पूरे ग्राउंड को समतल करने के बाद उसमें राइडर्स की जंपिंग के लिए ट्रैक तैयार है। इसकी ऊंचाई लगभग 3-5 फीट तक होगी। चूंकि इस ट्रेक पर राइडर्स को स्पीड नियंत्रित करते हुए अनेक बाधाओं का भी सामना करना पड़ेगा, इसके लिए भी अलग से तैयारी की गई है। वहीं फ्री स्टाइल मोटोक्रॉस के लिए 13 फीट ऊंचा हर्डल ट्रैक की तैयारी है। इस रेसिंग में 10 साल से कम उम्र के बच्चे भी प्रदर्शन के लिए उतरेंगे। उन्हें एसोसिएशन की ओर से जांच-पड़ताल के बाद सुरक्षा मानक को ध्यान में रखकर अनुमति दी जाएगी। देश की सबसे कम उम्र की राइडर्स ऐलिना मंसूर जिन्होंने 9 साल की उम्र में ही नेशनल में भाग लिया था, अभी वह 14 साल की हो चुकी है, वह यहां भाग लेने आ रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मक्के की आड़ में लहलहा रहे थे गांजे के पौधे, पुलिस ने मारा छापा; आरोपी गिरफ्तार
- युवा शक्ति और चाणक्य नीति: क्या आपकी सोच आपको विजेता बनाने के लिए तैयार है?
- ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
- ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- एमपी के सीधी की ‘बुंदेली हर्बल टी’ का जलवा: स्वाद में बेजोड़ और सेहत का ‘पावरहाउस’, अब दिल्ली तक चर्चा
- रायपुर में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज़: 11 मई से शहर के सभी 10 जोनों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
- कोरबा में सनसनी: फैक्ट्री कर्मचारी की नृशंस हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव


