Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बस्तर की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह: कोसा धागाकरण का निःशुल्क प्रशिक्षण, 14 मई तक आवेदन का मौका
- धमतरी समर कैम्प 2026: खेल, सेहत और संस्कार का महाकुंभ
- गीदम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुर्गा बाजार के पास अवैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
- 5 लाख की इनामी बीजापुर की महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर उमड़ा जनसैलाब, प्रोजेक्टर पर जीवंत हुए पीएम मोदी के अनुष्ठान
- नारायणपुर में ईंधन का हाहाकार: 5 में से 4 पंप सूखे, खाली डिब्बे लेकर कलेक्टर बंगले पहुंचे बेबस किसान
- बस्तर में उम्मीद की नई किरण: आजादी के 78 साल बाद बिजली से रोशन हुआ नक्सल मुक्त ‘गुंडराजगुड़ेम’
- सरोना में तेंदुए का आतंक, खेत में नहा रहे ग्रामीण पर जानलेवा हमला; इलाके में दहशत
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले जशपुर जिले के पर्वतारोहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री साय ने युवाओं के साहस, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि जशपुर के युवाओं ने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन और आत्मविश्वास से किसी भी महान लक्ष्य को प्राप्त करना असंभव नहीं है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि से जशपुर और पूरे प्रदेश के आदिवासी युवाओं में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के केशकाल नगर के सुरडोंगर तालाब में छठ व्रती महिलाओं के द्वारा मंगलवार की शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। ततपश्चात बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर विधिवत हवन पूजन के पश्चात छठ महापर्व का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारीलाल शोरी, पूर्व पार्षद नवदीप सोनी, पार्षद पुंजलता मरकाम, भाजपा नेता राजकिशोर राठी सहित गणमान्य लोग भी शामिल हुए। सूर्य भगवान की उपासना कर सुख, समृद्धि, पुत्र प्राप्ति व पारिवारिक मंगलकामना का महापर्व छठ में सूर्य देवता के साथ-साथ छठी मैया की पूजा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के तहत निर्मित मर्दापाल-भाटपाल-नारायणपुर मार्ग को जोड़ने वाली लिंगों देव पथ सड़क पर ग्राम आदनार के पास स्थित बड़को नाला की पुलिया अचानक धंस गई। पुलिया धंसने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे आस-पास के गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। स्थानिय ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय कोई व्यक्ति या वाहन पुलिया पार नहीं कर रहा था, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि देर रात क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण आज मंगलवार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) में आने वाले मरीजों को सीटी स्कैन एवं एमआरआई जांच में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस विषय में स्वतः संज्ञान लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मरीज हित में फैसला लेते हुए आगामी सामान्य परिषद् की बैठक तक के लिए चिकित्सालयों में आने वाले बी.पी.एल. राशनकार्डधारी ओपीडी मरीजों को निःशुल्क सीटी स्कैन एवं एमआरआई जांच सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, ऐसे अन्य ओपीडी मरीज जो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलराम जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री साय ने मंदिर परिसर में श्री जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी द्वारा आयोजित तुलसी अर्चन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ को 51 हजार तुलसी दल अर्पित कर विशेष पूजन किया। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए आशीर्वाद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के पावन अवसर पर जशपुर जिले के कुनकुरी छठ घाट में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा सूर्य उपासना और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र में छठ महापर्व जैसे आस्था और श्रद्धा से जुड़े पर्व में शामिल होने का अवसर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। ‘आदरणीय पापा, मैं बहुत परेशान हूं, मुझे मेरे परिवार वाले (ससुराल पक्ष) घसीटकर मारते हैं। दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं। आप लोगों को भी गालियां देते हैं। मुझे यहां बिल्कुल भी प्यार नहीं मिलता है। आज मेरा चिरहरन किए। सुबह 7:35 बजे का CCTV फुटेज देखना जिसमें सारा सबूत मिल जाएगा। पापा मैं तंग आ गई हूं। इसलिए अब बहुत दूर जा रही हूं। आप अपना ख्याल रखना।’ जगदलपुर के करपावंड की रहने वाली महिला ने ये सुसाइड नोट अपने पापा को लिखा फिर छत से कूदकर जान दे दी। घटना 15 अक्टूबर की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने हत्या की साजिश रची और अपने प्रेमी से उस पर प्राणघातक हमला कराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उमाशंकर को हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घायल उमाशंकर के भाई की रिपोर्ट पर सिमगा पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार प्रेमी को छिंदवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। घटना के संबंध में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया…
काउंटडाउन शुरू… राष्ट्रीय क्षितिज में चमकने को तैयार जशपुर जशपुर जम्बूरी 6 से 9 नवंबर 2025 तक खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 6 से 9 नवंबर 2025 तक भव्य जशपुर जम्बूरी का आयोजन होगा। यह महोत्सव जिले की प्राकृतिक सुंदरता, जनजातीय संस्कृति और एडवेंचर स्पोर्ट्स का शानदार संगम होगा, जो जशपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कहते हैं कि- ‘‘हमारा लक्ष्य है कि जशपुर की प्रकृति और संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान मिले। जशपुर जम्बूरी 2025 न केवल छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करेगा, बल्कि पर्यटन, उद्यमिता और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर आज अधिकारियों-कर्मचारियों ने ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति शपथ ली। यह सप्ताह 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को ‘‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी‘‘ के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर राजभवन की उप सचिव निधि साहू सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य प्रशासनिक कार्याे में पारदर्शिता, निष्ठा और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

