खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। ‘आदरणीय पापा, मैं बहुत परेशान हूं, मुझे मेरे परिवार वाले (ससुराल पक्ष) घसीटकर मारते हैं। दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं। आप लोगों को भी गालियां देते हैं। मुझे यहां बिल्कुल भी प्यार नहीं मिलता है। आज मेरा चिरहरन किए। सुबह 7:35 बजे का CCTV फुटेज देखना जिसमें सारा सबूत मिल जाएगा। पापा मैं तंग आ गई हूं। इसलिए अब बहुत दूर जा रही हूं। आप अपना ख्याल रखना।’
जगदलपुर के करपावंड की रहने वाली महिला ने ये सुसाइड नोट अपने पापा को लिखा फिर छत से कूदकर जान दे दी। घटना 15 अक्टूबर की है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जो महिला की मौत के 10-12 दिन बाद सामने आया। मामला करपावंड थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद ससुराल वाले शुरुआत में इसे सामान्य घटना बता रहे थे। लेकिन सुसाइड नोट सामने आने के बाद अब पुलिस इसी एंगल से जांच कर रही है। पुलिस ने 26 अक्टूबर को महिला के पति सतेंद्र गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है।
ASP महेश्वर नाग ने कहा कि, महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि, अलग-अलग लोगों से बयान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 108 , 115 (2), 296, 351 (2) समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद


