खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने हत्या की साजिश रची और अपने प्रेमी से उस पर प्राणघातक हमला कराया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उमाशंकर को हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं घायल उमाशंकर के भाई की रिपोर्ट पर सिमगा पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार प्रेमी को छिंदवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरा मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है।
घटना के संबंध में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले में घायल पति को काफी चोटें आई है, जिसे हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी पत्नी निशा कुंभकार का नौ माह पूर्व ही घायल उमाशंकर कुंभकार के साथ शादी हुई थी पर आरोपिया निशा का पूर्व से ही प्रेम संबंध चल रहा था और पति उसे उसके प्रेमी से मिलने नहीं देता था। इससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची और उसे बहाने से सिमगा थाना क्षेत्र के बेमेतरा पुल के पास बुलाया और प्रेमी से हमला कराया।
हमले के बाद घायल उमाशंकर के भाई की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं घटना के बाद से फरारए प्रेमी को भी छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया गया है। घायल उमाशंकर का इलाज जारी है।
Trending
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद
- विशेष लेख- “ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज”
- मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की
- दलदल बना ‘डेथ ट्रैप’, 5 माह के हाथी शावक की मौत से वन विभाग के दावों की खुली पोल
- चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने की आत्महत्या, शराब की लत और पारिवारिक विवाद बना मौत का कारण?
- सोमनाथ मंदिर में ‘अमृत महोत्सव’: 11 पवित्र नदियों के जल से महादेव का दिव्य अभिषेक, जानें क्यों है यह खास
- IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार का ‘पर्पल’ धमाका, ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन की बादशाहत बरकरार


