खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना के तहत निर्मित मर्दापाल-भाटपाल-नारायणपुर मार्ग को जोड़ने वाली लिंगों देव पथ सड़क पर ग्राम आदनार के पास स्थित बड़को नाला की पुलिया अचानक धंस गई। पुलिया धंसने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे आस-पास के गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। स्थानिय ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय कोई व्यक्ति या वाहन पुलिया पार नहीं कर रहा था, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि देर रात क्षेत्र में हुई तेज बारिश के कारण आज मंगलवार दोपहर काे पुलिया सड़क के बीचों-बीच धंस गई। इस मार्ग का उपयोग मर्दापाल, आदनार, भाटपाल सहित कई गांवों के लोग दैनिक कार्यों, बाजार और जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए करते हैं। पुलिया धंसने के बाद अब ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय कर वैकल्पिक मार्ग से आना-जाना पड़ रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत कर मार्ग को बहाल करने की मांग की है।
Trending
- दलदल बना ‘डेथ ट्रैप’, 5 माह के हाथी शावक की मौत से वन विभाग के दावों की खुली पोल
- चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने की आत्महत्या, शराब की लत और पारिवारिक विवाद बना मौत का कारण?
- सोमनाथ मंदिर में ‘अमृत महोत्सव’: 11 पवित्र नदियों के जल से महादेव का दिव्य अभिषेक, जानें क्यों है यह खास
- IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार का ‘पर्पल’ धमाका, ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन की बादशाहत बरकरार
- ‘भूत बंगला’ ने दुनियाभर में चौथे वीकेंड पर भी काटा गदर, धुआंधार छापे नोट
- 40°C में भी नहीं खलेगी गर्मी, रोज घर से निकलने से पहले पिएं ये ड्रिंक, मिलेगी दूध की भी शक्ति
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, आज से बढ़ेगी तपिश
- ‘नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह’ संपन्न; राष्ट्रहितकारी पत्रकारिता पर दिया गया जोर


