Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बॉलीवुड गायक, टेलीविजन होस्ट और अभिनेता के रूप में पहचान बना चुके आदित्य नारायण का मानना है कि आज की पीढ़ी मोबाइल फोन और टैबलेट पर फालतू समय बिताकर जीवन को असफल बना रही है। समय रहते ईमानदारी से कड़ी मेहनत करें तो लक भी साथ देता है। आदित्य को सुपर-इंटेलिजेंट एआई से भविष्य में मानवता के लिए खतरा होने की आशंका है। ईश्वरीय शक्ति पर आदित्य का पूरा विश्वास है। उन्होंने ईश्वरीय शक्ति को सुपर पावर बताया, जो संसार को संचालित कर रही है। माता जानकी के मायके मिथिला के रहने वाले आदित्य ने बाल कलाकार…
कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे देवउठनी, देवोत्थान या देव प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है, इस साल शनिवार 1 नवंबर 2025 को मनाई गई। इसी दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं और चातुर्मास की समाप्ति हो जाती है। चातुर्मास खत्म होते ही पिछले चार महीने से रुके सभी शुभ-मांगलिक कार्य की शुरू हो जाते हैं। बता दें कि, 6 जुलाई 2025 से चातुर्मास की शुरुआत हुई थी, जिसकी समाप्ति 1 नवंबर को हुई। चातुर्मास की अवधि में चार महीनों तक विवाह, गृह प्रवेश, नामकरण, उपनयन और अन्य शुभ-मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है। देवउठनी…
नई दिल्ली। ‘बाहुबली द एपिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रखा है। ओपनिंग डे पर ही धाकड़ कलेक्शन करते हुए फिल्म सबसे बड़ी री-रिलीज फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर आ चुकी है। अब इसका अगला टारगेट सबसे ज्यादा कमाई वाली री-रिलीज फिल्म बनने का दिख रहा है। आज की कमाई देखें तो ये टारगेट दूर की चीज नहीं लग रही। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड के तीन दिनों में कितनी कमाई की है, इस बारे में पूरा डेटा आप नीचे देख सकते हैं। ‘बाहुबली द एपिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्मों की कमाई का हिसाब-किताब रखने वाली वेबसाइट सैक्निल्क…
नई दिल्ली। अदरक का इस्तेमाल हर घर में होता है। अदरक चाय और खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ शरीर को गर्म रखने का भी काम करती है। आयुर्वेद में अदरक को औषधि माना गया है, लेकिन अदरक का पानी शरीर के लिए कितना लाभकारी है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। अदरक का पानी कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है, खासकर सर्दियों में। अदरक का स्वाद तीखा, कड़वा और कभी-कभी कसैला भी होता है, इसलिए अदरक का सेवन कुछ चीजों को मिलाकर करना चाहिए। अदरक का पानी खांसी, जुखाम, सर्दी, कब्ज और जोड़ों के दर्द…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। शेयर मार्केट और जमीन के कारोबार में पैसे डबल करने का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए बेलारी गांव के राजेश कुमार साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। राजेश का आरोप है कि भूपेंद्र साहू नाम के व्यक्ति ने निवेश पर दोगुना मुनाफा देने का झांसा देकर उससे और उसके परिचितों से करोड़ों रुपए ठग लिए। राजेश कुमार साहू ने बताया कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से करीब 81 लाख रुपए इकट्ठा किए, साथ ही अपनी जमीन, मकान और सोना गिरवी रखकर और बैंक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो जाएगा। ऐसे में इस बार भी धान के अवैध परिवहन रोकने के लिए 10 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट बनाए गए हैं। साथ ही 4 टीमों की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। जो कि 24 घंटे निगरानी रखेंगे। किसानों से धान की नकद और लिंकिंग के माध्यम से खरीदी 15 नवम्बर से शुरू होगी, जो 31 जनवरी तक की जाएगी। इस साल भी किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा, लिंकिंग सहित 21 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है।जिले की 69 समितियों के अंतर्गत 105 उपार्जन केंद्रों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश के दक्षिण-पूर्वी तट पर आए भीषण चक्रवाती तूफ़ान “मोंथा” का असर खत्म चूका है, लेकिन प्रदेश का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और इसी के चलते अब ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के के साथ ठंड बढ़ने की आशंका जताई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में दिन भर हवाएं चल रही है। मौसम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। पुलिस ने नक्सलियों को विस्फोटक सप्लाई करने वाले 2 सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इनसे बड़ी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर मरईगुड़ा और पटेलपारा में संदेहियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया था। इसी दौरान कारम चंद्रा (38) और सोड़ी एंका (40) को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से जिलेटिन के 4 रॉड, 6 डेटोनेटर, 6 मीटर कोर्डेक्स वायर, पटाखे, लकड़ी के 3 स्पाइक, करीब 100 ग्राम बारूद बरामद किया गया। सप्लायरों से 10 नक्सल पर्चे भी जब्त किए गए हैं। दूसरी ओर गरियाबंद जिले के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव के दौरान बेमेतरा में उस वक्त हंगामा हो गया, जब भाजपा के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि विधायक दीपेश साहू सहित अन्य भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल से बहिर्गमन कर दिया। यह बवाल सांसद विजय बघेल की मौजूदगी में हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, राज्योत्सव के मंच पर किसी बात को लेकर भाजपा जनप्रतिनिधियों और कलेक्टर के बीच तकरार हो गई। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कलेक्टर ने अभद्र व्यवहार किया, जिसके विरोध में उन्होंने कार्यक्रम का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ऐसे अंतरराज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो लोगों को पूजा-पाठ के जरिए रकम को सौ गुना बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल, एक लाख रुपये नगद और एक सफेद अर्टिगा कार जब्त की गई है। यह मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। मामले का खुलासा करते हुए एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थी रामकुमार जायसवाल, जो ड्राइवरी का काम करता है, आर्थिक तंगी से परेशान था। उसने…

