Author: Khabar World

पोषण आहार और मानसिक स्वास्थ्य के विषय में दी जा रही जानकारी खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। पुलिस मैदान में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए चना-प्रचार स्टॉल से लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियों मिल रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्योत्सव में लगाए गए स्टॉल से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पोषण आहार, मानसिक स्वास्थ्य, बाल अधिकार से जुड़ी जानकारी और अन्य योजनाओं की जानकारी मिल रही है। पुलिस मैदान में आयोजित राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 25 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं, इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास…

Read More

खैरा गांव में रास्ता बाधित होने की शिकायत पर कलेक्टर ने दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने साप्ताहिक जनदर्शन में आज दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों की फरियाद सुनी। उन्होंने एक-एक कर प्रत्येक व्यक्ति से मुलाकात कर उनका आवेदन लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल एवं निगम आयुक्त अमित कुमार ने भी लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों ने जनदर्शन में व्यक्तिगत एवं सामुदायिक हित से जुड़े विषयों को लेकर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए आवेदन दिया। जनदर्शन में आज कोटा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ एवं समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशभर में विरोध की तैयारी तेज करते हुए सोमवार से संभागीय मुख्यालय जगदलपुर स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की शुरूआत कर दी है, आज मंगलवार काे भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। मांगे पूरी नहीं होने पर समिति के कर्मचारियों ने धान खरीदी का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के उत्तम सेठिया ने कहा कि प्रदेश की 2058 सहकारी समितियां किसानों की सेवा में कार्यरत हैं, लेकिन धान परिवहन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। बस्तर की बदलती तस्वीर और आदिवासी अंचल के बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित बस्तर ओलंपिक खेल पूरे बस्तर संभाग में उत्साह के साथ जारी हैं। इस आयोजन का उद्देश्य बस्तर के भीतरी इलाकों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारना और ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। दंतेवाड़ा जिले के सभी चार ब्लॉक दंतेवाड़ा, बचेली, बारसूर और कटेकल्याण में इन खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच मंगलवार को इस आयोजन से जुड़ी एक दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। मिली जानकारी के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में विभिन्न संवर्ग के 295 पदों की भर्ती हेतु 6 नवम्बर 2025 से अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी । इस हेतु प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं जिसे अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट cghged.gov.in एवं firenoc.cg.gov.in से डाऊनलोड कर सकते हैं। समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है, कि वे उपरोक्त हेतु प्रवेश पत्र में अंकित निर्धारित तिथि और समय पर नियत स्थान में उपस्थित होकर शारीरिक दक्षता परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन आपस में टकरा गई, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर (डिरेल) गए हैं। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेस्क्यू के लिए रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे को लेकर तय समय सीमा के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को बस्तर नक्सल मुक्त हो जाएगा, चूंकि अब इस तय समय सीमा को खत्म होने में सिर्फ पांच महीने बचे हैं। अभी भी सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और बीजापुर का एक बड़ा हिस्सा नक्सल प्रभावित माना जा रहा है। ऐसे में अब सुरक्षाबलाें के द्वारा बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान शुरू करने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस निर्णायक लड़ाई के लिए फोर्स ने पूरी तैयारी कर ली है और नक्सलियों के खिलाफ कभी भी बड़ा ऑपरेशन…

Read More

राज्यपाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर के आकांक्षी विकासखण्डों की समीक्षा बैठक ली खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के आकांक्षी विकासखण्डों में चल रहे कार्याे की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मानवीय संवेदना के साथ आकांक्षी क्षेत्र में तेजी से समन्वित विकास के लिए निर्देशित किया है। बैठक में राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की दिशा में विशेष पहल करें और इसमें तेजी से प्रगति लायें। टीबी उन्मूलन के कार्य को गति देने, स्कूलों से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले में राशन कार्डों के सत्यापन का काम कछुए गति से चल रहा है। केंद्र सरकार ने लगभग 1,61,000 राशन कार्डों को संदिग्ध मानते हुए उनके सत्यापन के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक महज 70,000 राशन कार्डों का ही सत्यापन हो पाया है। अभी भी लगभग 90,000 राशन कार्डों का सत्यापन शेष है। इन राशन कार्डों में अभी भी राशन जारी हो रहा है। ऐसे में विपक्ष में बैठी कांग्रेस लेट-लतीफी पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस का यहां तक आरोप है कि जानबूझकर राशन कार्डों के सत्यापन में देरी की जा रही है ताकि गड़बड़ियां…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सारंगढ़–बिलाईगढ़। जिले के पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक कुल 80 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इस तबादला आदेश के जारी होते ही पूरे जिले के पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। कई थानों में लंबे समय से पदस्थ कर्मियों को बदला गया है, वहीं कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Read More