खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले में राशन कार्डों के सत्यापन का काम कछुए गति से चल रहा है। केंद्र सरकार ने लगभग 1,61,000 राशन कार्डों को संदिग्ध मानते हुए उनके सत्यापन के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक महज 70,000 राशन कार्डों का ही सत्यापन हो पाया है। अभी भी लगभग 90,000 राशन कार्डों का सत्यापन शेष है। इन राशन कार्डों में अभी भी राशन जारी हो रहा है। ऐसे में विपक्ष में बैठी कांग्रेस लेट-लतीफी पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस का यहां तक आरोप है कि जानबूझकर राशन कार्डों के सत्यापन में देरी की जा रही है ताकि गड़बड़ियां उजागर न हो सकें।
दरअसल केंद्र सरकार ने सभी जिलों के संदिग्ध राशन कार्डों की एक सूची जारी की थी, जिसमें ऐसे कार्डधारियों को शामिल किया गया था जिनके नाम या पते गलत हैं, या आधार नंबर और बायोमैट्रिक्स अपडेट नहीं है। रायगढ़ जिले में लगभग 1,61,000 सदस्यों के नाम संदिग्ध सूची में हैं। इनमें से कुछ अपात्र हैं, तो कई लंबे समय से राशन नहीं ले रहे हैं। इतना ही नहीं, कई लोगों के आधार भी मैच नहीं खा रहे हैं।
केंद्र सरकार ने खाद्य विभाग को इन कार्डों का सत्यापन करने के निर्देश दिए थे लेकिन जिले में अब तक 50 प्रतिशत कार्डों का भी सत्यापन नहीं हो पाया है। जांच का काम कछुए गति से चल रहा है। ऐसे में विभागीय कार्य शैली पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा कार्यकाल में फर्जी राशन कार्ड बनाए गए हैं और उनके नाम से फर्जी राशन आवंटन हुआ है। अब जानबूझकर जांच में देरी की जा रही है। अगर कार्डों का सत्यापन होता है तो बड़ी गड़बड़ियां उजागर होंगी।
Trending
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की


