Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई
- सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार वीरेंद्र सिंह तोमर को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने पूछताछ पूरी होने पर न्यायिक रिमांड की मांग की। कोर्ट ने 14 दिनों के लिए वीरेंद्र को जेल भेज दिया है। इधर, पुलिस उसके छोटे भाई रोहित तोमर की तलाश कर रही है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा है। पुलिस ने रोहित की तलाश में कुछ जगह छापेमारी की है, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस को शक है कि वह करणी सेना के किसी पदाधिकारियों के घर छिपा हुआ है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने कहा, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। धरती आबा ने अपने अदम्य साहस, त्याग और संघर्ष से देश के जनजातीय समाज को नई पहचान,स्वाभिमान और दिशा दी। उनकी विरासत न्याय, समानता और स्वाभिमान का वह दीप है, जो आज भी हमारे हर संकल्प को शक्ति देता है। उनकी पावन स्मृति को कोटि कोटि नमन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेशभर में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का आसर देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर में भी सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि लगभग तीन साल बाद रायपुर में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो पॉकेट में शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की आज से शुरूआत होने जा रही है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा। राज्यभर के 2739 केंद्र तैयार, किसानों के लिए बारदाना, पेयजल, शेड और माइक्रो ATM की व्यवस्था पूरी है। अवैध धान परिवहन रोकने चेकपोस्ट, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। किसानों को जरूरत के हिसाब से ही टोकन मिलेंगे। 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान की खरीदी होगी।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर और बिलसापुर का दौरा करेंगे।जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय बस्तर, बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। लगभग सुबह साढ़े 10 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। लगभग सुबह 11.40 बजे सीएम जगदलपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। लगभग दोपहर 12.50 बजे जगदलपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में दोपहर 2:30 बजे नए संभागीय आयुक्त कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.45 बजे बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिलासपुर में समाज प्रमुखों से भी CM साय चर्चा…
*प्रदेश में 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को मिली सैद्धांतिक सहमति* KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत विमर्श किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए 14 नई परियोजनाओं को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि और कृषि उत्पादन बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की एकतरफा जीत के बाद पूरे देश की तरह जगदलपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह में झूमते नजर आए। भाजपा जिला कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन पर जनता के भरोसे की पुष्टि है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास और स्थिरता के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल 2023 को हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में स्पेशल कोर्ट में ढाई साल बाद सुनवाई हुई। इस दौरान CBI ने केस में धाराएं बढ़ाने का आवेदन पेश किया, जिस पर आज दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। अब इस पर 19 नवंबर को फैसला सुनाया जाएगा। CBI वकील का कहना है कि जांच में 6 नए आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिससे नए तथ्य मिले हैं। वहीं बचाव पक्ष ने कहा कि धाराएं बढ़ाने की जरूरत नहीं है। इसके बाद गांव में आगजनी और दो लोगों की और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन की ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई दी है। नितिन नवीन ने अपने क्षेत्र में 51,936 मतों के विशाल अंतर से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की, जिसे भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने बड़ी उपलब्धि बताया है। उपमुख्यमंत्री साव ने सोशल मीडिया के माध्यम से नितिन नवीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ एक निर्वाचन क्षेत्र की विजय नहीं, बल्कि बिहार की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गहरा विश्वास और विकासोन्मुखी राजनीति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल यानी 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए राज्य शासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस वर्ष प्रदेश की 2058 पैक्स समितियों के अधीन संचालित 2739 उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान खरीदी की जाएगी। ऐसे में पैक्स समितियों के सहकारी कर्मचारी संघ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। राज्य शासन के अधिकारियों द्वारा हड़ताली कर्मचारियों से मांगों के संबंध में चर्चा की गई, किन्तु कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग बने हुए…

