खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की एकतरफा जीत के बाद पूरे देश की तरह जगदलपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह में झूमते नजर आए। भाजपा जिला कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन पर जनता के भरोसे की पुष्टि है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास और स्थिरता के पक्ष में निर्णय लिया है।
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला। किरण देव ने कहा कि “राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने बिहार में माहौल बनाने की कोशिश तो की, लेकिन जनता ने उनके ‘रॉन्ग नैरेटिव’ को पूरी तरह खारिज कर दिया।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी लगातार मिल रही हार से सबक लेना चाहिए।
भाजपा नेताओं का कहना है कि बिहार की जीत ने कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार किया है और यह जनादेश विपक्ष की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ जनता की स्पष्ट राय को दर्शाता है।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


