खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल यानी 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए राज्य शासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस वर्ष प्रदेश की 2058 पैक्स समितियों के अधीन संचालित 2739 उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान खरीदी की जाएगी। ऐसे में पैक्स समितियों के सहकारी कर्मचारी संघ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। राज्य शासन के अधिकारियों द्वारा हड़ताली कर्मचारियों से मांगों के संबंध में चर्चा की गई, किन्तु कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग बने हुए हैं। हड़ताल के कारण समितियों में लोकहित में धान खरीदी की तैयारी, रबी ऋण वितरण, पीडीएस आदि गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।
हड़ताली कर्मचारियों को कार्य पर लौटने के निर्देश दिए गए थे तथा सक्षम अधिकारी द्वारा कार्य पर उपस्थित होने का नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बावजूद समिति प्रबंधक एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्य पर उपस्थित नहीं हुए और न ही किसी प्रकार का लिखित जवाब प्रस्तुत किया।
समितियों के संचालक मंडल ने इसे गंभीर दुराचार मानते हुए संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। आज 14 नवंबर को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति छाती (धमतरी) के प्रबंधक नरेन्द्र साहू, बोरतलाव समिति (राजनांदगांव) के प्रबंधक ईश्वर श्रीवास, पैक्स सोसाइटी चांपा के प्रबंधक गोविंद नारायण मिश्रा, गठुला समिति (राजनांदगांव) के प्रबंधक किशुन देवांगन, तथा सेवा सहकारी समिति लखनपुर के प्रबंधक चंद्रप्रताप सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इस कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के बाद प्रदेश के अनेक समिति प्रबंधक और कर्मचारी कार्य पर वापस लौटने लगे हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज


