खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेशभर में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का आसर देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर में भी सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि लगभग तीन साल बाद रायपुर में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो पॉकेट में शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तामपान डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इस दौरान कहीं पर भी बारिश की गतिविधि रिकॉर्ड नहीं की गई है।
कौन से इलाकों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तामपान 13 से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


