खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल 2023 को हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में स्पेशल कोर्ट में ढाई साल बाद सुनवाई हुई। इस दौरान CBI ने केस में धाराएं बढ़ाने का आवेदन पेश किया, जिस पर आज दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। अब इस पर 19 नवंबर को फैसला सुनाया जाएगा।
CBI वकील का कहना है कि जांच में 6 नए आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिससे नए तथ्य मिले हैं। वहीं बचाव पक्ष ने कहा कि धाराएं बढ़ाने की जरूरत नहीं है। इसके बाद गांव में आगजनी और दो लोगों की और मौत हुई थी। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लगाकर कर्फ्यू लगा दिया था। शुरुआत में पुलिस ने 12 लोगों को आरोपी बनाया था, लेकिन CBI की जांच में 6 नए नाम जुड़े हैं।
30 सितंबर 2025 को दाखिल CBI चार्जशीट में कहा गया है कि यह मामला राजनीतिक साजिश नहीं था। रिपोर्ट में पूर्व विधायक अंजोर यदु का नाम शामिल नहीं है, जबकि ईश्वर साहू उनकी भूमिका पर सवाल उठाते रहे हैं।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


