खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन की ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई दी है। नितिन नवीन ने अपने क्षेत्र में 51,936 मतों के विशाल अंतर से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की, जिसे भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने बड़ी उपलब्धि बताया है।
उपमुख्यमंत्री साव ने सोशल मीडिया के माध्यम से नितिन नवीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ एक निर्वाचन क्षेत्र की विजय नहीं, बल्कि बिहार की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गहरा विश्वास और विकासोन्मुखी राजनीति की स्वीकृति का स्पष्ट संदेश है। उन्होंने कहा कि जनता ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि वह सुशासन, पारदर्शिता और स्थायी विकास की राजनीति के साथ खड़ी है।
साव ने अपने संदेश में लिखा कि बिहार की जनता ने यह प्रचंड जनादेश देकर प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों, उनके विज़न और जनता के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन जैसे जनसेवक, जो निरंतर अपने क्षेत्र में विकासात्मक कार्य और जनसंपर्क बनाए रखते हैं, जनता के बीच भरोसे का बड़ा आधार तैयार करते हैं। उनकी लगातार पांचवीं जीत इस विश्वास का प्रमाण है।
Trending
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 2 साल से फरार मुख्य कड़ी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने UAE रवाना होगी ACB-EOW की विशेष टीम
- मार्गशीर्ष अमावस्या कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध का समय
- कारारा ओवल में इंग्लैंड का धमाका: 13.1 ओवर में 188 रन ठोककर सीरीज 1-1 से बराबर
- सर्दियों में खांसी से बचना है तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स, डॉक्टर से जानें उपाय
- रायपुर की प्यास बुझाने का मेगा प्लान: डुंडा में 10 एकड़ में बनेगा 150 MLD का अत्याधुनिक फिल्टर प्लांट
- प्रदेश में रात की ठंड तेज होने के आसार, पारा 4 डिग्री तक लुढ़कने की संभावना
- निजी स्कूल के म्यूजिक टीचर ने 11 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए सह प्रभारियों का पहला दौरा आज


