खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर और बिलसापुर का दौरा करेंगे।जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय बस्तर, बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। लगभग सुबह साढ़े 10 बजे जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। लगभग सुबह 11.40 बजे सीएम जगदलपुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। लगभग दोपहर 12.50 बजे जगदलपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।
बिलासपुर में दोपहर 2:30 बजे नए संभागीय आयुक्त कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.45 बजे बिलासपुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। बिलासपुर में समाज प्रमुखों से भी CM साय चर्चा करेंगे। शाम साढ़े 4 बजे बिलासपुर में राजा रघुराज सिंह के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम करीब 5 बजे बिलासपुर में वंदे मातरम् उद्यान का लोकार्पण के साथ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान करेंगे। शाम साढ़े 5 बजे बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में स्वदेशी मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम करीब साढ़े 7 बजे राउत नाचा महोत्सव में CM साय शामिल होंगे। इसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे मुख्यमंत्री साय वापस सीएम हाउस लौटेंगे।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


