Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दलदल बना ‘डेथ ट्रैप’, 5 माह के हाथी शावक की मौत से वन विभाग के दावों की खुली पोल
- चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने की आत्महत्या, शराब की लत और पारिवारिक विवाद बना मौत का कारण?
- सोमनाथ मंदिर में ‘अमृत महोत्सव’: 11 पवित्र नदियों के जल से महादेव का दिव्य अभिषेक, जानें क्यों है यह खास
- IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार का ‘पर्पल’ धमाका, ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन की बादशाहत बरकरार
- ‘भूत बंगला’ ने दुनियाभर में चौथे वीकेंड पर भी काटा गदर, धुआंधार छापे नोट
- 40°C में भी नहीं खलेगी गर्मी, रोज घर से निकलने से पहले पिएं ये ड्रिंक, मिलेगी दूध की भी शक्ति
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, आज से बढ़ेगी तपिश
- ‘नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह’ संपन्न; राष्ट्रहितकारी पत्रकारिता पर दिया गया जोर
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर आज अधिकारियों-कर्मचारियों ने ईमानदारी और पारदर्शिता के प्रति शपथ ली। यह सप्ताह 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2025 तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को ‘‘सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी‘‘ के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर राजभवन की उप सचिव निधि साहू सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य प्रशासनिक कार्याे में पारदर्शिता, निष्ठा और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को बढ़ावा देना है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एसईसीएल कर्मचारी की मौत के 11 साल बाद दायर की गई अनुकंपा नियुक्ति की अपील खारिज कर दी है। अदालत ने कहा कि इतनी देर से किए गए आवेदन से योजना का मूल उद्देश्य ही समाप्त हो जाता है, क्योंकि यह योजना अचानक आय के स्रोत समाप्त होने पर परिवार को तत्काल राहत देने के लिए बनाई गई है। एसईसीएल के एसडीएल ऑपरेटर स्वर्गीय इंजार साय की ड्यूटी के दौरान 14 अगस्त 2006 को मृत्यु हो गई थी। उनकी दो पत्नियों के बीच विवाद होने के कारण अनुकंपा नियुक्ति का मामला लंबे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बुड़गहन में मंगलवार सुबह जमनइया नाले में महिला की लाश मिली है। पानी में पड़े रहने के कारण शव का अधिकांश भाग गल गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह ग्रामीणों ने नाले के किनारे एक महिला का शव देखा। इसकी सूचना उन्होंने कोटवार के माध्यम से कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर ग्राम बुड़गहन पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और यह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजस्थान और आंध्र प्रदेश में बसों में आग लगने की हाल में हुई घटना के बाद छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग भी सतर्क हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रदेश में संचालित सभी स्लीपर और एसी बसों की सुरक्षा जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राज्य में प्रतिदिन हजारों बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं, जिनसे लाखों यात्री यात्रा करते हैं। हाल के हादसों को देखते हुए विभाग ने बस ऑपरेटरों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब हर…
गुरुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरों के साथ-साथ खरीदार भी पकड़े गए, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। स्कूल से कंप्यूटर के अलावा सीसीटीवी कैमरे की चोरी करने वाले 2 आरोपियों के साथ चोरी का सामान खरीदी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया गया है। घटना गुरुर थाना क्षेत्र के मोखा गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव में रहने वाले वासुदेव सिन्हा व लोमेश यादव उर्फ गोलू ने मिलकर स्कूल के कंप्यूटर रूम से सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड और माउस के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदा बाजार। ग्राम चरौटी में दो दिन पूर्व पैरावट में मिली युवती की अधजली लाश के पीछे का रहस्य सुलझ गया है। पुलिस ने मामले में गांव के ही युवक शालिक राम पैकरा को गिरफ्तार किया है। युवक को सनकी (साइकोपैथ) बताया जा रहा है, जो अक्सर महिलाओं के वेशभूषा धारण करने के साथ उन्हीं की तरह श्रृंगार करता था। युवक के 16 सोशल मीडिया एकाउंट भी मिले हैं, जिसमें उसने महिला की वेशभूषा में पोस्ट भी किया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम चरौटी में युवती तेजस्विनी पटेल का…
मंगलवार का दिन अंजनी पुत्र हनुमान और ग्रहों के सेनापति मंगल को समर्पित है। मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है। वहीं इस दिन किए पूजा, व्रत और उपायों से मंगल ग्रह से भी मंगलकारी फल प्राप्त होते हैं। वैसे तो भगवान हनुमान की पूजा के लिए प्रत्येक मंगलवार का दिन शुभ होता है। लेकिन आज 28 अक्टूबर का दिन कई मायनों में खास है। आज के दिन भगवान हनुमान की पूजा करना बहुत शुभ रहेगा, क्योंकि ज्योतिष के मुताबित आज ग्रहों का शुभ संयोग भी बन रहा है। मंगलवार के दिन आज कई शुभ…
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने देश वापस लौट आए हैं। रोहित ने आखिरी दो वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया में धमाकेदार बल्लेबाजी की। इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी के लिए हिटमैन रोहित शर्मा को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी बनाया गया। रोहित शर्मा के भारत आने पर शानदार स्वागत हुआ है। रोहित के लिए उनके फैंस मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे। रोहित ने भी फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाई। वहीं रोहित एक चाहने वाले उनसे वो सवाल पूछ ही लिया, जिसका जवाब पूरा देश जानना…
नई दिल्ली। गोविंदा और सलमान खान के फैंस के लिए गुड़ न्यूज है। दरअसल खबर है कि दोनों सितारे लगभग दो दशकों के बाद फिर से पर्दे पर साथ में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हफ़्तों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए, इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने आखिरकार कंफर्म कर दिया है कि ‘पार्टनर’ जोड़ी फिर से साथ आ रही है। गोविंदा और सलमान खान की साथ में आ रही फिल्म? बता दें कि बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र के हवाले जानकारी मिली है, ” सलमान खान और गोविंदा एक प्रोजेक्ट के…
नई दिल्ली। करी पत्ता हमारी रसोई में आराम से मिल जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको क्या-क्या फायदा होता है? खाली पेट करी पत्ता चबाने से मिलते हैं ये 7 फायदे करी पत्तों का इस्तेमाल सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में भी सदियों से किया जा रहा है। इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे विटामिन A, B, C, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट इसे सुपरफ़ूड बना देते हैं। यही नहीं, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-डायबिटिक गुण भी पाए जाते हैं, जो…

