खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदा बाजार। ग्राम चरौटी में दो दिन पूर्व पैरावट में मिली युवती की अधजली लाश के पीछे का रहस्य सुलझ गया है। पुलिस ने मामले में गांव के ही युवक शालिक राम पैकरा को गिरफ्तार किया है। युवक को सनकी (साइकोपैथ) बताया जा रहा है, जो अक्सर महिलाओं के वेशभूषा धारण करने के साथ उन्हीं की तरह श्रृंगार करता था। युवक के 16 सोशल मीडिया एकाउंट भी मिले हैं, जिसमें उसने महिला की वेशभूषा में पोस्ट भी किया है।
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम चरौटी में युवती तेजस्विनी पटेल का शव मिला था। पुलिस व तकनीकी जांच की टीम ने जो तथ्य और साक्ष्य पाए, उसमें सामने आया कि गांव के ही युवक शालिक राम पैकरा ने मृतिका तेजस्विनी पटेल को साथ रहने का प्रस्ताव दिया था। युवती के मना करने पर क्षुब्ध होकर युवक ने धारदार चाकू से उसकी हत्या कर शव को जला दिया। युवक वारदात को अंजाम देने के बाद भागने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने उससे पहले उसे पकड़ लिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी क्रूर सनकी (साइकोपैथ) है। उसके घर में महिला श्रृंगार से सामान मिले हैं। हाथ-पैर के नाखनोंमें नेलपॉलिश भी लगाता है। उसके सोशल मीडिया में 16 एकाउंट भी मिले हैं। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इसके साथ घटना में प्रयुक्त औजार व कपड़े जब्त कर लिया गया है। विवेचना अभी और जारी है। युवक के सोशल एकाउंट की जांच की जा रही है।
Trending
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद
- विशेष लेख- “ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज”
- मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की
- दलदल बना ‘डेथ ट्रैप’, 5 माह के हाथी शावक की मौत से वन विभाग के दावों की खुली पोल
- चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने की आत्महत्या, शराब की लत और पारिवारिक विवाद बना मौत का कारण?
- सोमनाथ मंदिर में ‘अमृत महोत्सव’: 11 पवित्र नदियों के जल से महादेव का दिव्य अभिषेक, जानें क्यों है यह खास
- IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार का ‘पर्पल’ धमाका, ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन की बादशाहत बरकरार


