नई दिल्ली। करी पत्ता हमारी रसोई में आराम से मिल जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप खाली पेट इसका सेवन करते हैं, तो इससे आपको क्या-क्या फायदा होता है?
खाली पेट करी पत्ता चबाने से मिलते हैं ये 7 फायदे
करी पत्तों का इस्तेमाल सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों में भी सदियों से किया जा रहा है। इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे विटामिन A, B, C, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट इसे सुपरफ़ूड बना देते हैं। यही नहीं, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-डायबिटिक गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।
करी पत्ते प्राकृतिक रूप से पाचक एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं। सुबह खाली पेट इन्हें चबाने से आपका डाइजेशन सिस्टम पूरे दिन के लिए तैयार हो जाता है। गैस, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। इसे अपने पेट के लिए एक नैचुरल वॉर्म-अप समझें।
करी पत्ते फाइबर और एल्कलॉइड्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करते हैं। इन्हें रोज सुबह खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन कंट्रोल करने में आसानी होती है।
करी पत्तों का सबसे मशहूर फायदा है बालों की सेहत पर इनका असर। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन स्कैल्प को पोषण देते हैं, बालों का झड़ना कम करते हैं और सफेद होने की समस्या को भी धीमा कर सकते हैं। नियमित रूप से खाली पेट इन्हें खाने से बाल अंदर से मजबूत होते हैं।
डायबिटीज या प्रीडायबिटीज वाले लोगों के लिए करी पत्ते किसी औषधि से कम नहीं। ये इंसुलिन की कार करने की क्षमता को बढ़ाते हैं और ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करते हैं। सुबह-सुबह इन्हें चबाने से पूरे दिन शुगर कंट्रोल में रहने की संभावना बढ़ जाती है।
करी पत्ते कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मददगार होते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट की नसों में सूजन कम करते हैं और हृदय को मजबूत बनाते हैं। नियमित सेवन से लंबे समय तक हार्ट हेल्थ बेहतर बनी रहती है।
करी पत्तों की सबसे खास बात कि इसका शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालना। ये लीवर और ब्लड को शुद्ध करने का काम करते हैं, जिससे शरीर हल्का और ऊर्जावान महसूस करता है।
Trending
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद
- विशेष लेख- “ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज”
- मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की
- दलदल बना ‘डेथ ट्रैप’, 5 माह के हाथी शावक की मौत से वन विभाग के दावों की खुली पोल
- चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने की आत्महत्या, शराब की लत और पारिवारिक विवाद बना मौत का कारण?
- सोमनाथ मंदिर में ‘अमृत महोत्सव’: 11 पवित्र नदियों के जल से महादेव का दिव्य अभिषेक, जानें क्यों है यह खास
- IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार का ‘पर्पल’ धमाका, ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन की बादशाहत बरकरार


