नई दिल्ली। गोविंदा और सलमान खान के फैंस के लिए गुड़ न्यूज है। दरअसल खबर है कि दोनों सितारे लगभग दो दशकों के बाद फिर से पर्दे पर साथ में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। हफ़्तों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए, इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने आखिरकार कंफर्म कर दिया है कि ‘पार्टनर’ जोड़ी फिर से साथ आ रही है।
गोविंदा और सलमान खान की साथ में आ रही फिल्म?
बता दें कि बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र के हवाले जानकारी मिली है, ” सलमान खान और गोविंदा एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हैं। फिल्म अभी शुरुआती दौर में है और अभी तक इसका टाइटल तय नहीं हुआ है। फ़िलहाल इसकी जानकारी सीक्रेट रखी जा रही है, लेकिन फैंस इस आइकॉनिक जोड़ी के एक शानदार रीयूनियन की उम्मीद ज़रूर कर सकते हैं।”
बिग बॉस में एक हिंट दिया था कि गोविंदा के साथ कुछ एक्साइटिंग काम हो सकता है। इसके बाद से इस जोड़ी के रीयूनियन की चर्चाएं तेज़ हो गईं। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर पहले से ही एक्साइटमेंट का माहौल है, फैंस को उम्मीद है कि लंबे समय से मचअवेटेड ये री यूनियन एक और हंसी से भरपूर एंटरटेनर लेकर आएगा।
‘पार्टनर’ में नजर आई थी गोविंदा और सलमान की जोड़ी
गौतलब है कि सलमान खान और गोविंदा ने आखिरी बार डेविड धवन की 2007 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पार्टनर’ में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फिल्मों में से एक है। उनकी नेचुरल दोस्ती और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग ने इस जोड़ी को यादगार बना दिया।
गोविंदा ने कमबैक का दिया था हिंट
हाल ही में, गोविंदा ने फैंस को अपने कमबैक का हिंट दिया था। उन्होंने कहा कि वह “एक नई पारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।” गोविंदा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म सिटी के एक सेट से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और डांस मूव्स के लिए मशहूर गोविंदा इस तस्वीर में, चटख पीले रंग की जैकेट, जिस पर बारीक पैटर्न हैं, सफेद टी-शर्ट, नीली जींस और भूरे रंग के जूते पहने हुए मुस्कुराते हुए खड़े हुए दिखाई दे रहे थे।
सलमान खान वर्क फ्रंट
इस बीच, सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके साथ ही सुपरस्टार अपने मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 19 को भी होस्ट कर रहे हैं।
Trending
- रायपुर में वन्यजीव तस्करी का बड़ा भंडाफोड़: 50 करोड़ के ‘जिंदा पैंगोलिन’ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
- वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
- नक्सलवाद पर विकास का प्रहार: ‘बस्तर मुन्ने’ और ‘नियद-नेल्लानार 2.0’ से बदलेगी बीजापुर की तस्वीर
- लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
- सुकमा के ‘बेदरे’ में बदलाव की बयार: वनाधिकार और पीएम आवास ने बोगाम भीमा के परिवार को दी नई पहचान
- भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत
- माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह ने राशन दुकान के आवंटन हेतु कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग को सौंपा ज्ञापन
- छत्तीसगढ़ में ‘हरा सोना’ बना समृद्धि का आधार: संग्राहकों की आय में ऐतिहासिक वृद्धि


