खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजस्थान और आंध्र प्रदेश में बसों में आग लगने की हाल में हुई घटना के बाद छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग भी सतर्क हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। अब प्रदेश में संचालित सभी स्लीपर और एसी बसों की सुरक्षा जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राज्य में प्रतिदिन हजारों बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं, जिनसे लाखों यात्री यात्रा करते हैं। हाल के हादसों को देखते हुए विभाग ने बस ऑपरेटरों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब हर बस में फायर सेफ्टी उपकरण, आपातकालीन निकास व्यवस्था और इलेक्ट्रिकल वायरिंग सिस्टम की नियमित जांच होगी।
600 से अधिक बसों को रोज संचालन
राज्य से प्रतिदिन 600 से अधिक स्लीपर बसें पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, ओड़िशा, झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश सहित अन्य राज्यों के लिए रोज संचालित हो रही हैं। 50 लाख से लेकर एक करोड़ रुपए तक की लागत वाली इन लक्जरी बसों में सेफ्टी डिवाइस लगे होने के दावे किए जाते हैं। रेल टिकट न मिलने के कारण यात्री 400 से 1200 किलोमीटर की यात्रा भी स्लीपर बसों से करने लगे हैं, लेकिन बढ़ते हादसों से लोगों में चिंता बढ़ गई है।
तकनीकी खामियों को लेकर बस संचालकों को किया सर्तक
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रियर इंजन बसों में आग लगने का खतरा ज्यादा होता है, हालांकि ऐसी बसें राज्य में सीमित संख्या में हैं। ज्यादातर बसें फ्रंट इंजन वाली हैं। विभाग ने बस मालिकों व ड्राइवरों को स्पार्किंग जैसी तकनीकी खामियों को लेकर सतर्क रहने और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश जारी किए हैं। जांच पूरी कर रिपोर्ट जल्द विभाग को सौंपी जाएगी। सख्त सुरक्षा जांच के निर्देश
स्लीपर और एसी यात्री बसों में सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करना अनिवार्य है। प्रदेश के सभी जिलों के आरटीओ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लंबी दूरी तय करने वाली वातानुकूलित बसों में सेफ्टी उपकरणों की जांच कर रिपोर्ट जल्द मुख्यालय को दे। -डी.रविशंकर, अपर परिवहन आयुक्त
Trending
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद
- विशेष लेख- “ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज”
- मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की
- दलदल बना ‘डेथ ट्रैप’, 5 माह के हाथी शावक की मौत से वन विभाग के दावों की खुली पोल
- चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने की आत्महत्या, शराब की लत और पारिवारिक विवाद बना मौत का कारण?
- सोमनाथ मंदिर में ‘अमृत महोत्सव’: 11 पवित्र नदियों के जल से महादेव का दिव्य अभिषेक, जानें क्यों है यह खास
- IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार का ‘पर्पल’ धमाका, ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन की बादशाहत बरकरार


