नई दिल्ली। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन का जादू एक बार फिर बॉक्स ऑफिस खूब चला। दरअसल अभिनेता-निर्देशक की ये जोड़ी इस बार अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ से दर्शकों को लाफ्टर के साथ डर की डोज देने में कामयाब रही। इसी के साथ इस फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया और इसने रिलीज के चौथे वीकेंड में भी शानदार कमाई की है। चलिए यहां ‘भूत बंगला’ के चौथे संडे की कमाई के आंकड़े जानते हैं।
‘भूत बंगला’ ने चौथे संडे कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में अपने चौथे हफ्ते में है और इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। दिलचस्प बात ये है कि ‘राजा शिवाजी’ सहित नई रिलीज हुई फिल्मों से कड़े कंप्टीशन के बावजूद, चौथे वीकेंड में इसके कलेक्शन में तेजी देखी गई।
बता दें कि प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने पहले हफ्ते में 84.40 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 43.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और तीसरे हफ्ते की कमाई 21.85 करोड़ रुपये रही थी।
इसके बाद फिल्म ने 22वें दिन 1.75 करोड़ रुपये और 23वें दिन 3 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया।
वहीं अब, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 24वें दिन यानी चौथे संडे को 4,291 शो में 4.10 करोड़ रुपये कमाए।
इसके साथ ही, भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन अब 158.85 करोड़ रुपये है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 188.51 करोड़ रुपये हो गया है।
‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना है?
‘भूत बंगला’ ने ओवरसीज में रिलीज के 24 दिनों में 53.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसके बाद इसका वर्ल्डवाइड कुल कलेक्शन 241.61 करोड़ रुपये हो गया है।ये फिल्म अब दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है, जो अक्षय कुमार के लिए बड़ी राहत की बात है। इस आंकड़े को छूने के लिए फिल्म को 9 करोड़ के करीब और कमाने की जरूरत है। उम्मीद है कि चौथे हफ्ते में फिल्म ये मील का पत्थर पार कर लेगी।
‘भूत बंगला’ के बारे में
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म में अभिनेता ने डबल रोल प्ले किया है। इसमें वामिका गब्बी, राजेश यादव, दिवंगत असरानी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, जिशु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर भी हैं।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका
- नौकरी का झांसा देकर रूस में फंसाए गए छत्तीसगढ़ के दो युवक: ड्रग्स के झूठे केस में फंसाकर रूसी सेना में भर्ती होने का दबाव, परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी


