खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बुड़गहन में मंगलवार सुबह जमनइया नाले में महिला की लाश मिली है। पानी में पड़े रहने के कारण शव का अधिकांश भाग गल गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक, आज सुबह ग्रामीणों ने नाले के किनारे एक महिला का शव देखा। इसकी सूचना उन्होंने कोटवार के माध्यम से कोतवाली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर ग्राम बुड़गहन पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है और यह स्पष्ट नहीं है कि शव कहां से आया। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। वहीं पुलिस ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर महिला की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
Trending
- मुंगेली में सुशासन की बयार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी ₹353 करोड़ से अधिक के 414 विकास कार्यों की सौगात
- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, बंकर से भारी मात्रा में नक्सली ‘डंप’ और मशीनें बरामद
- विशेष लेख- “ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज”
- मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की
- दलदल बना ‘डेथ ट्रैप’, 5 माह के हाथी शावक की मौत से वन विभाग के दावों की खुली पोल
- चुनाव ड्यूटी से लौटे CAF जवान ने की आत्महत्या, शराब की लत और पारिवारिक विवाद बना मौत का कारण?
- सोमनाथ मंदिर में ‘अमृत महोत्सव’: 11 पवित्र नदियों के जल से महादेव का दिव्य अभिषेक, जानें क्यों है यह खास
- IPL 2026: भुवनेश्वर कुमार का ‘पर्पल’ धमाका, ऑरेंज कैप की रेस में क्लासेन की बादशाहत बरकरार


