Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान
Author: Khabar World
*प्रदेश में 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को मिली सैद्धांतिक सहमति* KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत विमर्श किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए 14 नई परियोजनाओं को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि और कृषि उत्पादन बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की एकतरफा जीत के बाद पूरे देश की तरह जगदलपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ उत्साह में झूमते नजर आए। भाजपा जिला कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन पर जनता के भरोसे की पुष्टि है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास और स्थिरता के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल 2023 को हुई सांप्रदायिक हिंसा के मामले में स्पेशल कोर्ट में ढाई साल बाद सुनवाई हुई। इस दौरान CBI ने केस में धाराएं बढ़ाने का आवेदन पेश किया, जिस पर आज दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। अब इस पर 19 नवंबर को फैसला सुनाया जाएगा। CBI वकील का कहना है कि जांच में 6 नए आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिससे नए तथ्य मिले हैं। वहीं बचाव पक्ष ने कहा कि धाराएं बढ़ाने की जरूरत नहीं है। इसके बाद गांव में आगजनी और दो लोगों की और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बिहार विधानसभा चुनाव में बांकीपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार और प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन की ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई दी है। नितिन नवीन ने अपने क्षेत्र में 51,936 मतों के विशाल अंतर से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की, जिसे भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं ने बड़ी उपलब्धि बताया है। उपमुख्यमंत्री साव ने सोशल मीडिया के माध्यम से नितिन नवीन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ एक निर्वाचन क्षेत्र की विजय नहीं, बल्कि बिहार की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर गहरा विश्वास और विकासोन्मुखी राजनीति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल यानी 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए राज्य शासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इस वर्ष प्रदेश की 2058 पैक्स समितियों के अधीन संचालित 2739 उपार्जन केंद्रों में किसानों से धान खरीदी की जाएगी। ऐसे में पैक्स समितियों के सहकारी कर्मचारी संघ एवं कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। राज्य शासन के अधिकारियों द्वारा हड़ताली कर्मचारियों से मांगों के संबंध में चर्चा की गई, किन्तु कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग बने हुए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 15 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनायी जाएगी। इस अवसर पर जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रिगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण अधिकारिक यू-ट्यूब चैनल एवं डीडी न्यूज के माध्यम से होगा, जिसे देखने और सुनने की व्यवस्था भी कार्यक्रम स्थल पर होगी। कार्यक्रम के दौरान…
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक संपन्न खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं तथा वर्तमान सरकार के कार्यकाल की पहली बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश की सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने पर विस्तृत विमर्श किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए 14 नई परियोजनाओं को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि और कृषि उत्पादन बढ़ाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता…
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की यही पहचान हीरानार के ’’राकेश आर्या’’ ने लगाया रूफटॉप सोलर पावर प्लांट, कहा किफायती और फायदेमंद है सरकार की यह योजना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या में दिनों दिन वृद्धि हो रही है। इसकी कम लागत, बिजली दरों में कटौती, और सबसे बड़ी बात केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी ने इसे नागरिकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। इस क्रम में गीदम ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम हीरानार के उपभोक्ता श्री राकेश आर्या के नाम का भी शामिल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर में सरदार @ 150 यूनिटी मार्च पदयात्रा किया उन्होंने कहा, जनसमर्थन ने साबित किया — एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान जनता ने स्वच्छता, नशा मुक्ति, जल संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत निर्माण की शपथ ली — जो एक सशक्त, जागरूक और एकजुट भारत का प्रतीक है। सरदार पटेल जी से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी जी और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तक- इन महान नेताओं ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को साकार किया है। लौहपुरुष पटेल जी ने देश को एक सूत्र में बांधा, अटल जी ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बाल दिवस के अवसर पर शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, मठपुरैना रायपुर का माहौल आज विशेष उत्साह से भर गया, जब राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा बच्चों से मिलने पहुँचे। मंत्री श्री वर्मा का बच्चों, शिक्षकों और प्राचार्य श्री ए.के. त्रिवेदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत “भारत माता की जय” और “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” के गगनभेदी नारों के साथ हुई। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रत्येक छात्र के भीतर अपार शक्ति और अद्भुत संभावनाएँ हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जीवन में कभी हताशा या निराशा को स्थान…

