खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बाल दिवस के अवसर पर शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय, मठपुरैना रायपुर का माहौल आज विशेष उत्साह से भर गया, जब राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा बच्चों से मिलने पहुँचे। मंत्री श्री वर्मा का बच्चों, शिक्षकों और प्राचार्य श्री ए.के. त्रिवेदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत “भारत माता की जय” और “छत्तीसगढ़ महतारी की जय” के गगनभेदी नारों के साथ हुई।
मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रत्येक छात्र के भीतर अपार शक्ति और अद्भुत संभावनाएँ हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जीवन में कभी हताशा या निराशा को स्थान न दें। एक सर्कस के हाथी की कथा सुनाकर उन्होंने समझाया कि मन में हिम्मत हो तो कोई बंधन रोक नहीं सकता।उन्होंने कहा कि भगवान ने हर व्यक्ति को अनोखी प्रतिभा दी है। आप जो चाहें, बन सकते हैं और कर सकते हैं। बस स्वयं पर भरोसा रखें।
मंत्री श्री वर्मा ने इस मौके पर विद्यालय के पूर्व छात्र एवं अब प्रोफेसर श्री उत्तम वर्मा को विशेष बधाई दी, जिनके आग्रह पर वे व्यस्त कार्यक्रम के बीच भी विद्यालय पहुँचे। उन्होंने कहा कि वचन का सम्मान करना उनका कर्तव्य है। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत और नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। मंत्री वर्मा ने बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग और कलाकृतियों को भी सराहा। साथ ही उन्हें बच्चों के साथ छत्तीसगढ़ का राजगीत गाने का अवसर भी मिला, जिसने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया।
उन्होंने शिक्षकों को पालक व मार्गदर्शक बताते हुए उनके समर्पण की प्रशंसा की और विद्यालय की बताई गई आवश्यकताओं पर सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया।
अंत में मंत्री श्री वर्मा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार हमेशा उनके साथ है और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
Trending
- स्कूल में पढ़ाई चाहिए, अराजकता नहीं — बच्चों के हित में प्रबंधन का कठोर रुख
- छत्तीसगढ़ राज्य कर अधिकारी संघ का आगाज: डॉ. कृतिका ठाकुर के हाथों में कमान
- सुशासन तिहार में रमोद की पूरी हुई पक्के घर की आस
- आवारा कुत्ते के हमले में दो मासूम गंभीर रूप से घायल, सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई आंखों की रोशनी
- रायपुर: वीआईपी चौक पर चलती सिटी बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार
- सुशासन से मिली सपनों को रफ़्तार: 12 किमी का दुर्गम सफर तय कर अब ‘साहब’ बनेंगे अनिल
- वनांचल के संघर्ष से IFS के शिखर तक: तेंदूपत्ता संग्राहक के बेटे अजय गुप्ता ने रचा इतिहास
- धमतरी का ‘भटगांव’ बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हाई-टेक ‘गोट ब्रीडिंग हब’: जानें क्या है कलेक्टर का मास्टरप्लान


