Author: Khabar World

किसानों की सुविधा के लिए केंद्रों में माइक्रो एटीएम सहित सभी व्यवस्थाएँ उपलब्ध खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार राज्य के सभी 33 जिले के धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी का कार्य सुचारू, व्यवस्थित और तेज़ी से जारी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी पंजीकृत किसानों का धान प्राथमिकता से खरीदा जाए, ताकि किसी किसान को असुविधा न हो। जशपुर के किसान सेत राम आज कुनकुरी विकासखंड के ग्राम नारायणपुर धान खरीदी केंद्र पहुँचे और अपना टोकन कटवाकर 42 क्विंटल धान की बिक्री की। उन्होंने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, ग्राम पंचायत ऋषभतीर्थ और सलिहाभाठा क्षेत्र में हाथियों का विशाल झुंड देखा गया है। स्थिति को देखते हुए वन विभाग ने तुरंत अलर्ट जारी किया है।” मिली जानकारी के अनुसार 15 से 20 हाथियों का यह झुंड पिछले कई दिनों से इलाके में सक्रिय है। दिन के समय ये हाथी पहाड़ों में रह रहे हैं, लेकिन रात होते ही गांवों में घुसकर किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं। इसी वजह से एक ओर ग्रामीण दहशत में हैं, वहीं किसानों के चेहरे पर फसलें बर्बाद होने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया जारी है। इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने एक जरुरी निर्देश जारी किए है। जिसके मुताबिक, SIR फार्म भरने के दौरान मतदाता गलत जानकारी देता है या दस्तावेज अटैच करता है तो उसे 1 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। वहीं, चुनाव आयोग ने SIR को लेकर मतदाताओं को अलर्ट भी किया है कि फार्म भरने के दौरान बीएलओ OTP नहीं मांगते है और ना ही फोन के माध्यम से निर्वाचन आयोग का कोई भी कर्मचारी किसी भी मतदाता से ओटीपी पूछता है। पर्सनल जानकारी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार चलाने की सूचना पर पुलिस ने दो स्पा पर रेड मारी है। दोनों में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां मिली। एक स्पा सेंटर तो बिना लाइसेंस के चल रहा था वही दूसरे स्पा सेंटर की संचालिका पूर्व में भी पीटा एक्ट के तहत जेल जा चुकी है। स्पा सेंटर की संचालिका और दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है। मामला सुपेला चौकी,स्मृति नगर पुलिस का है। दुर्ग पुलिस द्वारा एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा के मारे जाने के बाद नक्सली संगठन के भीतर अब मारे जाने का दहशत देखा जा रहा है, इससे नक्सली संगठन में भगदड़ की स्थिति निर्मित हाेने लगी है। विश्वस्त सूत्राें से यह जानकारी आ रही है कि शीर्ष नक्सली कैडर के आजाद, एर्रा सहित नक्सली संगठन के कुल 37 सदस्य शनिवार को तेलंगाना डीजीपी शिवधर रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वालों में केंद्र और राज्य समिति स्तर के कई बड़े और प्रभावशाली कैडर शामिल हैं। ये सभी बस्तर संभााग के नक्सल प्रभावित…

Read More

*मोबाइल से काट रहे टोकन, धान खरीदी प्रक्रिया हुई पारदर्शी और तेज* KWNS –  रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया तुंहर टोकन मोबाइल ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। धान खरीदी तिहार के बीच इस डिजिटल नवाचार ने उपार्जन केंद्रों में लगने वाली भीड़, समय की बर्बादी और पारंपरिक जटिलताओं को काफी हद तक कम कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में लागू की गई इस व्यवस्था से किसान अब अपने मोबाइल से कुछ ही मिनटों में…

Read More

*डिजिटल नवाचार से किसानों का धान विक्रय हुआ आसान* KWNS –  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3,100 रुपए प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर आया है। इसका सकारात्मक प्रभाव जिलेभर के किसानों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा है। अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के ग्राम कलकसा के किसान श्री धनेश राम आज कौड़ीकसा उपार्जन केंद्र में 52 क्विंटल धान विक्रय के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस वर्ष उन्होंने धान विक्रय टोकन स्वयं मोबाइल ऐप के माध्यम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। मोहननगर थाना पुलिस ने 60 साल के परमसुख सोनी को नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी स्कूटी में लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कोगिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 17 वर्षीय नाबालिग ने आरोपी से स्कूटी पर लिफ्ट मांगी। इसके बाद कुछ दूर जाते ही आरोपी ने नाबालीग से अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। आरोपी पहले पीड़ित को किस किया और मना करने के बावजूद उसके संवेदनशील अंगों को छूने लगा।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रिंकू सिंह आज छत्तीसगढ़ में रहेंगे। रिंकू सिंह बिलासपुर में आयोजित ब्राह्मण प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहेंगे। 22 नवंबर को फाइनल मुकाबला तात्या टाइटंस और वल्लभ वेंचर्स के बीच होगा। बिलासपुर के सरकंडा खेल परिसर में होने वाले इस आयोजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार रिंकू सिंह न केवल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। बल्कि, युवाओं से रुबरू होकर उन्हें मोटिवेट भी करेंगे। रिंकू सिंह, अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और दमदार फिनिशिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, जो आईपीएल और रणजी ट्रॉफी में भी अपनी…

Read More

KWNS –  रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य जगत के प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य की उस विराट परंपरा के प्रतिनिधि हैं, जिसने अपनी सादगी, संवेदना और अद्भुत लेखन-शक्ति से साहित्य की दुनिया में एक विशिष्ट स्थान बनाया है। उनकी लेखनी ने न केवल हिंदी भाषा को समृद्ध किया है, बल्कि पाठकों की अनेक पीढ़ियों को गहराई से प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए…

Read More