खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रिंकू सिंह आज छत्तीसगढ़ में रहेंगे। रिंकू सिंह बिलासपुर में आयोजित ब्राह्मण प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहेंगे। 22 नवंबर को फाइनल मुकाबला तात्या टाइटंस और वल्लभ वेंचर्स के बीच होगा। बिलासपुर के सरकंडा खेल परिसर में होने वाले इस आयोजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार रिंकू सिंह न केवल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। बल्कि, युवाओं से रुबरू होकर उन्हें मोटिवेट भी करेंगे।
रिंकू सिंह, अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और दमदार फिनिशिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं, जो आईपीएल और रणजी ट्रॉफी में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। रिंकू सिंह का यह आगमन छत्तीसगढ़ के ब्राह्मण समुदाय के साथ सभी समुदायों और छत्तीसगढ़ वासियों के लिए गर्व का विषय है, जो इस लीग के माध्यम से सर्वब्राम्हण के साथ सभी समाजों के बीच एकता को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार, उनकी उपस्थिति इस प्रतियोगिता को एक नया मुकाम देगी। साथ ही क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल बनेगा। लीग का फाइनल मुकाबला जिला खेल परिसर में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


