खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। मोहननगर थाना पुलिस ने 60 साल के परमसुख सोनी को नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य के जुर्म में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी स्कूटी में लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कोगिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात 17 वर्षीय नाबालिग ने आरोपी से स्कूटी पर लिफ्ट मांगी। इसके बाद कुछ दूर जाते ही आरोपी ने नाबालीग से अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। आरोपी पहले पीड़ित को किस किया और मना करने के बावजूद उसके संवेदनशील अंगों को छूने लगा। घटना के बाद बालक घबराकर किसी तरह अपने घर पहुंचा। उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित के परिजनों ने तुरंत मोहननगर थाना में शिकायत दर्ज कराई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहननगर पुलिस ने आरोपी पर धारा 296/12 तथा POCSO एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कोर्ट में उसे पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थाना प्रभारी केशव कोसरे ने बताया कि नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। लिखित शिकायत मिलते ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा गया है।
घटना के बाद स्वर्णकार समाज के लोगों में भारी रोष है। सामाज के लोगों का कहना है कि ऐसे दुराचारी तत्व समाज के लिए गंभीर खतरा हैं। इनके खिलाफ सामाजिक स्तर पर भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। समाज ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर कठोर कदम उठाने की मांग भी की है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


