खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार चलाने की सूचना पर पुलिस ने दो स्पा पर रेड मारी है। दोनों में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां मिली। एक स्पा सेंटर तो बिना लाइसेंस के चल रहा था वही दूसरे स्पा सेंटर की संचालिका पूर्व में भी पीटा एक्ट के तहत जेल जा चुकी है। स्पा सेंटर की संचालिका और दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है। मामला सुपेला चौकी,स्मृति नगर पुलिस का है।
दुर्ग पुलिस द्वारा एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अवैध धन लाभ अर्जन करने हेतु अमन ढाबा के लविश फैमलि स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार करवा रहा है।
सूचना पर टीम गठित कर सेलून एण्ड स्पा सेंटर में दबिश दिया गया जो मौके पर लविश फैमलि स्पा एण्ड सेलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज स्पा सेंटर की संचालिका अहिल्या सागरवंशी पति दिग्विजय सागरवंशी उम्र 36 साल साकिन सिकोला भाठा जंयती नगर दुर्ग थाना मोहन नगर एवं अकुश ईखार पिता कृष्णा ईखार उम्र 29 साल साकिन हाउसिंग बोर्ड जामुल थाना जामुल को संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर पाये जाने पर इनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया है।
बता दे कि ड्रीम केचर स्पा एंड सेलून बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। वही लविश फैमिली स्पा की संचालिका के खिलाफ पूर्व में भी पुलिस ने पीटा एक्ट की कार्यवाही की है।
Trending
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न


