खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा के मारे जाने के बाद नक्सली संगठन के भीतर अब मारे जाने का दहशत देखा जा रहा है, इससे नक्सली संगठन में भगदड़ की स्थिति निर्मित हाेने लगी है। विश्वस्त सूत्राें से यह जानकारी आ रही है कि शीर्ष नक्सली कैडर के आजाद, एर्रा सहित नक्सली संगठन के कुल 37 सदस्य शनिवार को तेलंगाना डीजीपी शिवधर रेड्डी के सामने आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वालों में केंद्र और राज्य समिति स्तर के कई बड़े और प्रभावशाली कैडर शामिल हैं। ये सभी बस्तर संभााग के नक्सल प्रभावित इलाके में सक्रिय रहे हैं, और यहां सुरक्षाबलाें का दबाव बढ़ने के बाद तेलंगाना भाग गए थे। सरकार और सुरक्षाबलों के लगातार प्रयासों और सार्थक कदमों से देश में नक्सलवाद अब अपने अंतिम सांसे गिन रहा है। पिछले कुछ समय में बसव राजू, हिड़मा जैसे शाीर्ष नक्सली कैडराें की मौत और 1600 से अधिक छोटे-बड़े नक्सली कैडराें के आत्मसमर्पण करने के बाद नक्सलवादियाें के विचारधारा सिमटती जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से मार्च 2026 तक देश के नक्सलवाद को पूरी तरह जड़ से समाप्त कर देने की घोषणा की गई है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


