नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म का पूरे कपूर खानदान ने बहुत ही जोर शोर से प्रमोशन किया। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘दादी की शादी’ की हालत खराब नज़र आ रही है। इस फिल्म को ऑडियंस नहीं मिल रही है। फिल्म के पहले दिन फिल्म का कलेक्शन बहुत ही कम रहा है।
शुक्रवार को जब ये फिल्म रिलीज हुई तो ऐसा माना जा रहा था कि कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग इसे एक अच्छी ओपनिंग दिलाएगी। नीतू कूपर ने भी जमकर प्रचार किया। फिल्म के प्रीमियर पर नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी पहुंचे। रेखा से लेकर आमिर खान तक ने फिल्म की खूब तारीफ की। हालांकि, बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कुछ और ही कहानी कह रहे हैं।
पहले दिन एक करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘दादी की शादी’
‘दादी की शादी’ ने शुक्रवार को सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। सैकनिक की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म एक करोड़ के आसपास भी नहीं पहुंची। फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 9% रही है।
रिद्धिमा कपूर ने किया डेब्यू
इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक्टिंग में डेब्यू किया है। इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें थीं। वो इससे पहले वेब सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ’ में नजर आ चुकी हैं।
बिग बजट में बनी है फिल्म
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘दादी की शादी’ का बजट 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि ये आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है।
फिल्म में नजर आ रहे ये एक्टर्स
फिल्म ‘दादी की शादी’ में सरथ कुमार, निखत हेगड़े, तेजस्विनी कोल्हापुरे और सादिया खतीब जैसे एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर आशीष आर। मोहन हैं। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है।
कैसी फिल्म है दादी की शादी, रिव्यू पढ़ें
एबीपी न्यूज़ ने ‘दादी की शादी’ को पांच में से तीन स्टार देते हुए अपने रिव्यू में लिखा है, ‘अगर आप फैमिली के साथ एक साफ-सुथरी, दिल छू लेने वाली फिल्म देखना चाहते हैं तो ये फिल्म मिस नहीं करनी चाहिए। ये आपको अमिताभ बच्चन की ‘बागबान’ जैसी फैमिली फिल्मों की याद दिलाती है, जो रिश्तों की अहमियत समझाती हैं। कपिल शर्मा यहां सिर्फ कॉमेडियन नहीं, एक मैच्योर अभिनेता के तौर पर चौंकाते हैं। नीतू कपूर शानदार हैं और सादिया खतीब भी असर छोड़ती हैं।
Trending
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया
- छत्तीसगढ़ में उपचुनावों का बिगुल: नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी रणभेरी, 1 जून को मतदान
- घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
- रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत आज: आपसी समझौते से सुलझेंगे हजारों मामले


