नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स शुरूआती 6 मैचों में जीत का स्वाद नहीं चख पाई थी, लेकिन 3 बार की चैंपियन टीम अब जीत की राह पकड़ चुकी है। KKR ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की है। DC भी अब उन टीमों में शामिल हो गई है, जो सभी मैच जीतकर भी 14 ही अंकों तक पहुंच पाएगी। देखें IPL 2026 के 51 मैचों के बाद अंक तालिका में कौन कहां पर है।
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी, केएल राहुल (23) और पथुम निसांका (50) ने अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की। लेकिन मिडिल आर्डर पूरी तरह फेल साबित हुआ, जो इस पूरे सीजन देखने को मिला। अक्षर पटेल ने 22 गेंदों में 11 रन बनाए। इससे पहले नितीश राणा 8, समीर रिजवी 3 और ट्रिस्टन स्टब्स 2 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली की टीम 142 रन बना सकी, इस लक्ष्य को कोलकाता ने 34 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
अंक तालिका में कहां पहुंची KKR?
कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में सातवें नंबर पर पहुंच गई है। KKR ने 10 में से 4 मैच जीते और 5 हारे हैं, एक मैच रद्द हुआ था। कोलकाता के 9 अंक है। दिल्ली कैपिटल्स लगातार पिछड़ती जा रही है। दिल्ली आठवें नंबर पर पहुंच गई है। दिल्ली के 8 अंक हैं। दिल्ली से पीछे मुंबई इंडियंस (9वें) और लखनऊ सुपर जायंट्स (10वें) हैं, दोनों के 6-6 अंक हैं।,
प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई DC?
दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स अब अपने सभी मैच जीतकर भी सिर्फ 14 अंकों तक पहुंच सकती है। तीनों टीमों की किस्मत अब अन्य टॉप टीमों के हाथों में हैं, इनके लिए प्लेऑफ में जगह बनाना अब बहुत मुश्किल है लेकिन आधिकारिक रूप से अभी कोई टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है।
अंक तालिका में अन्य टीमों का हाल
सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। 13 अंकों के साथ पंजाब किंग्स दूसरे नंबर पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के 12-12 अंक हैं। नेट रन के आधार पर RCB तीसरे (+1.234), RR चौथे (+0.510) और GT पांचवें (-0.147) नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स छठे नंबर पर है। CSK के 10 अंक है।
Trending
- नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
- मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया
- छत्तीसगढ़ में उपचुनावों का बिगुल: नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी रणभेरी, 1 जून को मतदान
- घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
- रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत आज: आपसी समझौते से सुलझेंगे हजारों मामले


