Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया
- छत्तीसगढ़ में उपचुनावों का बिगुल: नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी रणभेरी, 1 जून को मतदान
- घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
- रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत आज: आपसी समझौते से सुलझेंगे हजारों मामले
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘यलो अलर्ट’: रायगढ़ और महासमुंद में 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश की चेतावनी
- दुर्ग में रिश्वतखोर पटवारी निलंबित, 45 हजार की वसूली का वीडियो हुआ था वायरल
- मिशन बंगाल: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
Author: Khabar World
पशुपालन और कृषि से बदली तकदीर, ₹66 हज़ार से ₹3.5 लाख तक पहुँची सालाना आय खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोण्डागांव। कोण्डागांव जिले के जनपद पंचायत बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्राम बस्तरबुड़ा की निवासी श्रीमती गनेशी मरकाम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर पशुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। गनेशी मरकाम आज ‘लखपति दीदी‘ के रूप में अपनी नई पहचान बना चुकी हैं। गनेशी मरकाम गायत्री महिला स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। समूह के माध्यम से उन्होंने मक्का की खेती, बकरी पालन और सूकर पालन को आजीविका का माध्यम बना कर अपने आर्थिक और सामाजिक जीवन में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 दिसंबर को सीरीज का दूसरा वन-डे मैच रायपुर में खेला जाना है। इसके लिए शनिवार 22 नंवबर को शाम पांच बजे टिकट की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई और 20 मिनट में ही धाराशायी हो गई। 5.20 मिनट के बाद क्रिकेट प्रेमी लगातार टिकट की खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ticketgenie.in/ticket/india-vs-south-africa-2nd-odi-match-Dec03-2025 पोर्टल पूरी तरह ठप पड़ गया है। यह व्यवस्था अब तक नहीं सुधर सकी है। जानकारों ने बताया कि स्टेडियम में मैच देखने की उत्सुकता पहले से ही चरम पर है। बुकिंग शुरू होते ही भारी संख्या में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने केस दर्ज किया है। डिफेंस कॉलोनी इंद्रानगर निवासी रामकृष्ण पी ने अमित बघेल के खिलाफ शिकायत की है। शिकायतकर्ता के अनुसार जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल ने उनकी जाति और भगवान को अपशब्द बोलकर अपमान किया है। रामकृष्ण पी ने कहा कि वे अमित बघेल पर एक्शन चाहते हैं। बेंगलुरु में FIR होने के बाद अब अमित बघेल के खिलाफ 12 केस दर्ज हो चुके हैं। रायपुर पुलिस अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश…
प्रयागराज में संगम की रेती पर लगने वाला माघ मेला दुनियाभर में बहुत प्रसिद्ध है। खासकर हिंदू धर्म में इस मेले का विशेष महत्व होता है। माघ मेला भारतीय सनातन परंपरा की सबसे प्रचीन और पवित्र परपंराओं में एक है, जिसका आयोजन हर साल संगम नगरी प्रयागराज (Prayagraj) में होता है। माघ मेला ऐसा धार्मिक आयोजन है, जिसकी चर्चा विश्वभर में होती है। इस अवधि को मुख्य रूप से स्नान पर्व के लिए जाना जाता है। इस दौरान गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। श्रद्धालुओं के…
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार वनडे टीम के कप्तान उपकप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही 2-3 महीनों के लिए बाहर हो गए हैं, अब कप्तान शुभमन गिल भी 30 नवंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज से बाहर बैठने वाले हैं। गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में गर्दन में चोट आई थी। शुभमन गिल भारतीय टीम के साथ कोलकाता से गुवाहाटी पहुंचे थे, जहां भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच खेले जा रहा है। अब डॉक्टर डिनशॉ पार्दीवाला…
नई दिल्ली। सर्दियों में आंवला सेहत का खज़ाना माना जाता है। इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने से लेकर स्किन और बालों की हेल्थ सुधारने तक हर तरह से फायदेमंद हैं। आंवला सिर्फ चटनी या अचार में ही नहीं, बल्कि कई स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपीज़ में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां जानें आंवला से बनी 5 आसान और पौष्टिक रेसिपीज़, जो सर्दियों में जरूर ट्राई करनी चाहिए। आंवला मुरब्बा – सर्दियों के मौसम में आंवला मुरब्बा शरीर को गर्माहट देता है और मौसमी बीमारियों से बचाने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में करीब 18 जगहों पर ACB-EOW ने रेड मारी है। यह छापेमारी DMF और आबकारी घोटाले को लेकर चल रही है। जानकारी के मुताबिक रायपुर बिलासपुर अंबिकापुर कोंडागांव समेत कई शहरों में छापे पड़े है। खबर है कि पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के घर पर भी एक टीम ने दबिश दी है। अधिकारियों-कर्मचारियों के जांच पड़ताल जारी है। वर्ष 2019 से 2023 के बीच राज्य के 15 बड़े जिलों में पदस्थ आबकारी अधिकारियों ने देसी शराब (B-Part शराब) की अवैध बिक्री कराई। बस्तर और सरगुजा संभाग को छोड़कर बाकी चयनित जिलों में अधिक खपत वाली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क का राजफाश किया गया है। मिली सूचना के आधार पर सक्ती पुलिस और तेलंगाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ में नकली नोट चलाने की कोशिश कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से पुलिस को 1 लाख 70 हजार रुपये का नकली नोट भी मिला है। एएसपी हरीश यादव ने बताया कि तेलंगाना राज्य के जिला कामारेड्डी में नकली नोट खपाते हुए आरोपी सिद्धा गौड़ पकड़ा गया था, जिसके विरुद्ध थाना कामारेड्डी में अपराध धारा 179, 318(4)…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की बधाई दी। X पोस्ट में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लिखा, आपकी सरलता, सौम्यता और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का प्रकाश स्तंभ है। लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और राष्ट्रसेवा की आपकी पावन यात्रा यूँ ही उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर रहे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रात में ठंड का प्रभाव कम होने की हो वजह से दिन में धूप तेज महसूस रही है। नवंबर के तीसरे सप्ताह में राज्य का मौसम अपनी सामान्य स्थिति में है। मध्य इलाकों में कम ठंड पड़ रही और उत्तरी हिस्से में इसका प्रभाव अधिक है। पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकार्ड किया गया। एक दौर की जोरदार ठंड के बाद प्रदेश का मौसम अपनी सामान्य स्थिति में आ गया है। अभी दिन में धूप भले ही तेज है, मगर अधिकतम पारा अपनी सामान्य जैसी स्थिति में है। इसी तरह…

