खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रात में ठंड का प्रभाव कम होने की हो वजह से दिन में धूप तेज महसूस रही है। नवंबर के तीसरे सप्ताह में राज्य का मौसम अपनी सामान्य स्थिति में है। मध्य इलाकों में कम ठंड पड़ रही और उत्तरी हिस्से में इसका प्रभाव अधिक है। पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकार्ड किया गया। एक दौर की जोरदार ठंड के बाद प्रदेश का मौसम अपनी सामान्य स्थिति में आ गया है। अभी दिन में धूप भले ही तेज है, मगर अधिकतम पारा अपनी सामान्य जैसी स्थिति में है। इसी तरह रात में शहर में सामान्य ठंड है और अंबिकापुर जैसे इलाके में इसका प्रभाव अधिक है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में जब तक पूर्वी हवा का आगमन होगा, तब तक मौसम में बदलाव की गुंजाइश नहीं है। माना जा रहा है कि तीन दिन बाद ही आने वाली हवा उत्तरी होगी जो मौसम के मूड को बदलेगी। अभी दिन की तेज धूप के बाद रात की ठंड बिना गर्म कपड़े के निकल जा रही है। सर्द मौसम का अहसास सुबह-सुबह ही हो रहा है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य के मौसम में उल्लेखनीय बदलाव नहीं हुआ। रात में सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा और दिन में सबसे गर्म क्षेत्र माना को माना गया। अगले चौबीस घंटे में प्रदेश का मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में कड़ाके की ठंड दिसंबर और जनवरी के महीने में होती है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने आकाश साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान तापमान 16 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


