Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना

    May 9, 2026

    मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय

    May 9, 2026

    KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना
    • मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय
    • KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
    • बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
    • आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया
    • छत्तीसगढ़ में उपचुनावों का बिगुल: नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी रणभेरी, 1 जून को मतदान
    • घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
    • रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत आज: आपसी समझौते से सुलझेंगे हजारों मामले
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ में उपचुनावों का बिगुल: नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी रणभेरी, 1 जून को मतदान
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में उपचुनावों का बिगुल: नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी रणभेरी, 1 जून को मतदान

    Khabar WorldBy Khabar WorldMay 9, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम एवं उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आयोग के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होकर 4 जून 2026 तक चलेगी। चुनाव की घोषणा होते ही संबंधित नगरपालिकाओं और पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
    निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक नगरीय निकायों में अध्यक्ष के 5 पद और पार्षद के 77 पद समेत कुल 82 रिक्त पदों पर चुनाव होंगे। वहीं त्रिस्तरीय पंचायतों में जनपद पंचायत सदस्य के 10 पद, सरपंच के 82 पद और पंच के 1136 पदों सहित कुल 1228 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इन पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र 11 मई से 18 मई 2026 तक जमा किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 19 मई को होगी और उम्मीदवार 21 मई तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
    आयोग के अनुसार नगरीय निकायों के लिए मतदान 1 जून 2026 को होगा, जबकि मतगणना और परिणामों की घोषणा 4 जून को की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायतों में भी मतदान और मतगणना 1 जून को ही होगी तथा अंतिम परिणाम 4 जून को घोषित किए जाएंगे। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
    राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में कुल 44 हजार 525 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 10 लाख 37 हजार 789 मतदाता हिस्सा लेंगे। मतदान के लिए नगरीय निकायों में 115 और पंचायत क्षेत्रों में 937 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
    आयोग ने स्पष्ट किया है कि नगरीय निकाय चुनाव दलीय आधार पर ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे, जबकि पंचायत चुनाव गैरदलीय आधार पर मतपेटियों से संपन्न होंगे। नगरीय निकायों में मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक और पंचायत चुनाव में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदाताओं की पहचान के लिए आयोग ने 18 प्रकार के पहचान पत्र मान्य किए हैं, जिनमें से किसी एक दस्तावेज को दिखाकर मतदान किया जा सकेगा।
    निर्वाचन प्रक्रिया की निगरानी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आयोग ने 5 व्यय प्रेक्षक और 33 सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। आयोग की सचिव शिखा राजपूत तिवारी ने बताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने अधिकारियों को पूरी निष्पक्षता और समय सीमा के भीतर चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत आज: आपसी समझौते से सुलझेंगे हजारों मामले

    May 9, 2026

    मिशन बंगाल: शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    May 9, 2026

    रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार

    May 8, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,342

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,284

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,215
    Don't Miss
    बिलासपुर

    नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना

    By Khabar WorldMay 9, 20261

    गरीब परिवारों को बेटियों के विवाह की चिंता से मुक्ति मिली: केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू…

    मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय

    May 9, 2026

    KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल

    May 9, 2026

    बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त

    May 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    नवदम्पत्तियों को चेक व उपहार सामग्री प्रदान कर की गई सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना

    May 9, 2026

    मई मासिक शिवरात्रि कब है? 3 शुभ योग में होगी पूजा, नोट कर लें तारीख, मुहूर्त और भद्रा का समय

    May 9, 2026

    KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल

    May 9, 2026

    बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त

    May 9, 2026

    आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया

    May 9, 2026

    छत्तीसगढ़ में उपचुनावों का बिगुल: नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी रणभेरी, 1 जून को मतदान

    May 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.