खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बुजुर्ग से रिश्वत लेने वाले अहिवारा पटवारी लेकेश्वर सिंह ठाकुर को निलंबित कर दिया है। पटवारी ने भूमि बंटवारे के नाम पर बुजुर्ग महिला से 45 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
कलेक्टर ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच तहसीलदार अहिवारा ने की। जांच के दौरान वायरल वीडियो के परिप्रेक्ष्य में प्रार्थी अमन कुमार टंडन और हल्का पटवारी लेकेश्वर का बयान लिया गया। इससे पता चला कि प्रार्थी अमन ने भूमि बंटवारा के नाम पर पटवारी को 45,000 रुपए दिए हैं। पटवारी ने अपने कथन में स्वीकार किया कि उसने पक्षकार की माता से रिश्वत ली है।
अपने बचाव में पटवारी ने यह भी बताया कि वह वेतन मिलने के बाद राशि लौटाने वाला था। जांच के बाद एसडीएम महेश राजपूत ने पटवारी की कार्यशैली को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-03 एवं नियम-14 के विपरीत और कदाचरण की श्रेणी में पाया। इसी आधार पर पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। पटवारी को निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
Trending
- KKR ने लगाई छलांग, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर DC? देखें अंक तालिका का ताजा हाल
- बॉक्स ऑफिस धमाका या निराशा? भारी-भरकम प्रमोशन के बाद भी ‘दादी की शादी’ की शुरुआत बेहद सुस्त
- आम की तासीर ठंडी होती है या गर्म, गर्मियों के मौसम में किस तरह करें सेवन, एक्सपर्ट ने बताया
- छत्तीसगढ़ में उपचुनावों का बिगुल: नगरीय निकाय और पंचायतों में चुनावी रणभेरी, 1 जून को मतदान
- घोघरा डेम में डूबने से हाथी शावक की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप
- रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में नेशनल लोक अदालत आज: आपसी समझौते से सुलझेंगे हजारों मामले
- छत्तीसगढ़ में मौसम का ‘यलो अलर्ट’: रायगढ़ और महासमुंद में 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश की चेतावनी
- दुर्ग में रिश्वतखोर पटवारी निलंबित, 45 हजार की वसूली का वीडियो हुआ था वायरल


