नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार वनडे टीम के कप्तान उपकप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही 2-3 महीनों के लिए बाहर हो गए हैं, अब कप्तान शुभमन गिल भी 30 नवंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज से बाहर बैठने वाले हैं। गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में गर्दन में चोट आई थी।
शुभमन गिल भारतीय टीम के साथ कोलकाता से गुवाहाटी पहुंचे थे, जहां भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच खेले जा रहा है। अब डॉक्टर डिनशॉ पार्दीवाला ने गिल को कुछ दिन और आराम करने की सलाह दी है। गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज तक पूरी तरह फिट हो सकते हैं, जो 9 दिसंबर से शुरू होगी। बताते चलें कि गिल की अगले सप्ताह दोबारा जांच होगी, तब उनके खेलने पर आगे कोई फैसला लिया जाएगा।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक BCCI के एक अधिकारी ने कहा, “दुर्भाग्यवश शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए अनुपलब्ध रहेंगे। बहुत जल्द गुवाहाटी में सेलेक्टर्स बैठक कर सकते हैं, जिसमें केएल राहुल, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत के नाम पर भी चर्चा संभव है।
ऋषभ पंत फिलहाल ODI टीम का नियमित हिस्सा नहीं हैं, लेकिन मैनेजमेंट इस फॉर्मेट में अपने काम करने के तरीकों में बदलाव कर सकता है। संभव है कि टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज शामिल करने का प्रयास किया जा सकता है।
भारतीय टीम के मौजूदा बैटिंग ऑर्डर में कई सारे दायें हाथ के बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं, दूसरी ओर श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत या तिलक वर्मा को नंबर-4 के विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


